भीलवाड़ा

सरकार सूची जारी करना ही भूल गई

- चने के दाम में उछाल
2 min read
Apr 02, 2019
Government forgot to issue list of farmers in bhilwara
Government forgot to issue list of farmers in bhilwara

भीलवाड़ा ।

गेहूं, चना व सरसों की समर्थन मूल्य पर खरीद सोमवार से शुरू नहीं हो सकी। किसानों को टॉकन तक जारी नहीं हो सके। खरीद केंद्रों पर कांटे, बारदाने आदि की तैयारियां पूरी कर ली गई, लेकिन किसानों की सूचियां नहीं आई। सूचियां आने के बाद ही खरीद शुरू हो पाएगी। उधर, दोपहर तक भीलवाड़ा कृषि उपज मंडी के खरीद केन्द्र पर सीसीटीवी नहीं लगे। न ही केंद्र की विधिवत शुरुआत की गई।

प्रदेश में गेहूं व सरसों का बम्पर उत्पादन हुआ है। सरकार ने एक अप्रेल से समर्थन मूल्य पर खरीद की घोषणा की। जिले में चना व सरसों के 13 खरीद केंद्र भीलवाड़ा, शाहपुरा, गुलाबपुरा, जहाजपुर, मांडलगढ़, बिजौलियां, काछोला, कोटड़ी, गंगापुर, आसींद, मांडल, बनेड़ा व रायपुर में बनाए गए हैं। गेहूं के पांच खरीद केंद्र भीलवाड़ा, मांडलगढ़, शाहपुरा, जहाजपुर व गुलाबपुरा में बनाए गए। चना व सरसों की खरीद का राजफेड तथा गेहूं की खरीद भारतीय खाद्य निगम करेगा। राजफेड ने क्रय-विक्रय सहकारी समितियों को जिम्मा दिया है। गेहूं 184० रुपए, चना 462० रुपए तथा सरसों 42०० रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदे जाएंगे। ये भाव पिछले साल से गेहूं 1०5 रुपए, चना 22० रुपए तथा सरसों २०० रुपए प्रति क्विंटल अधिक हैं।

चने के दामों में तेजी, ५२५ रुपए बढ़े
भीलवाड़ा कृषि उपज मंडी में पिछले एक सप्ताह में चने के दामों में जबरदस्त उछाल आया है। पिछले सोमवार को भाव ३५०० से ३६०० रुपए प्रति क्विंटल रहे। सरकारी खरीद की शुरुआत भी नहीं हुई कि ५०० से ६०० रुपए प्रति क्विंटल की तेजी आ गई। मंडी में चने के भाव ४१५० तक बोले गए। माना जा रहा है कि इस बार चने का उत्पादन कम होने से और तेजी आ सकती है। कई किसान सरकारी खरीद केन्द्र के बजाय सीधे मंडी में चने की फसल बेचने में जुटे हैं।

मंडी में रही आवक
मण्डी व्यापार संघ अध्यक्ष मुरली ईनाणी ने बताया कि सोमवार को चने की १२०० बोरी, सरसों की ९०० तथा गेहंू की ७०० बोरी किसान लेकर आए थे। सरसों के दाम ३३५० रुपए, गेहंू १७२० से २००० रुपए तथा चना ४१२५ से ४१५० रुपए प्रति क्विंटल रहे।

गेहंू के लिए ऑनलाइन पंजीयन
भारतीय खाद्य निगम अधिकारियों का कहना है कि भीलवाड़ा में किसी भी किसान ने गेहूं के लिए पंजीयन नहीं कराया है। ई-मित्र पर पंजीयन कराने तथा तुलाई की तारीख मिलने पर ही गेंहूं खरीद केन्द्र पर लाने की सलाह दी गई है।

Published on:
02 Apr 2019 11:13 am