भीलवाड़ा

.हर-हर महादेव, बम-बम भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय

सावन के चौथे सोमवार को बरसे मेघ

2 min read
Jul 28, 2020
Har-Har Mahadev, the pagoda echoed with the bomb blasts in bhilwara
Har-Har Mahadev, the pagoda echoed with the bomb blasts in bhilwara

भीलवाड़ा .

श्रावन माह के चौथे सोमवार को भी मंदिरों में हर-हर महादेव, बम-बम भोले के जयकारे सुनाई दिए। वहीं इंद्रदेव भी कुछ देर के लिए मेहरबान रहे। गौरतलब है कि श्रावण माह की शुरूआत इस वर्ष सोमवार से हुई और श्रावण के चौथे सोमवार को मामूली बारिश हुई। हालांकि कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण मंदिरों में अधिक भीड़ भाड़ दिखाई नहीं दी। मंदिरों में श्रद्धालु तो थे लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग दिखाई थी। श्रावण माह के चौथे सोमवार को मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही और दिनभर हर-हर महादेव, बम-बम भोले के जयकारों से शिवालय गूंजते रहे। सावन के चलते एक तरफ जहां मंदिरों में बिल्ब पत्र चढ़ाने वाले शिवभक्त दिखाई दिए। शहर के हरणी महादेव मंदिर, सहित अन्य शिव मंदिरों में शिवभक्त दिखे। अल सुबह से ही बिल्ब पत्र चढ़ाने वाले शिवभक्तों का आना शुरू हुआ और दोपहर तक शिवभक्त शिवालयों पर बिल्ब पत्र चढ़ाने के लिए पहुंचे। काफी संख्या में सोमवार का उपवास रखने वाली महिलाएं और बालिकाएं भी मंदिरों में दर्शनों के लिए पहुंची। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पहले मंदिरों में भगवान के दर्शन किए। इसके बाद शिव परिवार का पंचामृत अभिषेक किया साथ ही विधिवत पूजा अर्चना और मंत्रोच्चार के साथ बिल्ब पत्र चढ़ाए और आरती की। महिलाओं व कुंआरी कन्याओं ने सोमवार की कथा सुनी। श्रद्धालुओं ने शिव चालीसा का पाठ कर परिवार में खुशहाली की मनौती मांगी वहीं कुंआरी कन्याओं ने अच्छे वर की कामना की।
.............
421 शिवलिंग त्रिवेणी में विसर्जित
भीलवाड़ा . कुमुद विहार में पर चल रहे पार्थिव अनुष्ठान के तहत सावन के चौथे सोमवार को 421 छोटे व एक बड़े शिवलिंग का निर्माण कर उनका अभिषेक किया गया। विशाल शिवलिंग का काशी विश्वनाथ की तर्ज पर नयनाभिराम श्रृंगार किया गया। पंडित रमेश जोशी व जयनारायण शर्मा ने बताया की कुमुद विहार में ललित सिंघानिया के आवास पर पार्थिव अनुष्ठान चल रहा है। शाम को 421 छोटे शिवलिंगो का अभिषेक कर उन्हें त्रिवेणी में विसर्जित किया गया।

Updated on:
27 Jul 2020 10:15 pm
Published on:
28 Jul 2020 12:09 am