भीलवाड़ा

महिलाओं के साथ बेटियां भी ले रही स्वास्थ्य लाभ

स्मृति वन, नेहरू उद्यान व शिवाजी गार्डन में आती ही कई महिलाएं
less than 1 minute read
Apr 22, 2019
Health benefits taking daughters with women in bhilwara
Health benefits taking daughters with women in bhilwara

भीलवाड़ा।


इन दिनों बच्चों की पहली पसंद बनी हुई स्मृति वन। कारण है कि नगर विकास न्यास की ओर से स्मृतिवन में तरह-तरह के कई झूले लगवा रखे है। जिन्हें बच्चे झूलों के साथ खेल-खेल में कसरत भी कर रहे हैं। स्मृति वन में सुबह व देर शाम तक झूला झूलने के लिए बच्चों को लाइन लगाना पड़ रहा है। वहीं बच्चों की ओपन जिम में महिलाएं और बेटियां भी पीछे नहीं रह रही हैं।

स्मृति वन में बच्चों के साथ महिलाएं और बेटियां भी ओपन जिम का मजा ले रही हैं। जिसके चलते पार्क में सुबह से लेकर देर शाम तक रौनक लगने लगी है। कुछ लोगों ने बताया कि पार्कों में बड़े-बुजुर्गों के साथ महिलाएं और बच्चे भी आते हैं, लेकिन पहले बच्चों के लिए झूले नहीं थे, जिसके कारण बच्चे पार्क में ऐसे ही खेला करते थे। उन्होंने बताया कि अब पार्क में बच्चों के लिए ओपन जिम के साथ झूले लगवाए गए हैं, जिसमें बच्चे खेलने के साथ कसरत भी करते है। उन्होंने बताया कि शहर के नेहरू उद्यान, शिवाजी गार्डन सहित अन्य कॉलोनी में ओपन जिम लगा रखी है।

सुबह से लेकर शाम तक रौनक
स्मृति वन में ओपन जिम लगने से सुबह से लेकर देर शाम तक लोगों की रौनक बढऩे लगी हैं। कुमुद विहार निवासी बाबूलाल जाजू ने बताया कि पार्क में बच्चों के लिए झूले लगने से बच्चे शाम होते ही पार्क में जाने की जिद करने लगते हैं। ऐसे में महिलाएं व बच्चे यहां आकर इस जिम का लाभ उठाते है। लेकिन देख-रेख के अभाव में कुछ उपकरण तक टूट गए है। यही स्थिति नेहरू उद्यान व शिवाजी गार्डन की भी है। यहां भी जिम में महिलाएं पुरूष तक जिम पर कसरत करते नजर आते है।

Updated on:
22 Apr 2019 11:30 am
Published on:
22 Apr 2019 11:30 am