तीन घंटे की बरसात ने शहर को बनाया तालाब, घरों-कॉलोनियों में घुसा पानी, यातायात ठप
भीलवाड़ा शहर में शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे से शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने भीलवाड़ा शहर की रफ्तार थाम दी। तीन घंटे से चल रही तेज बरसात से पूरा शहर जलमग्न हो गया। निचले इलाकों में दो-दो फीट तक पानी भर गया तो कई कॉलोनियों के घरों में पानी घुस गया। हालात को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। जिला कलक्टर कार्यालय में आपदा प्रबंधन की टीम तैनात कर दी गई है। हालांकि अब तक किसी बड़ी घटना की सूचना नहीं है, लेकिन लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं।
प्रभावित इलाकों में लोगों की मुश्किलें
स्कूलों की छुट्टी पर असमंजस
सुबह बारिश शुरू होने के बाद कई स्कूलों में छुट्टी करने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन अचानक जलभराव और अव्यवस्था बढ़ने के कारण छुट्टी रोक दी गई। अभिभावक बच्चों को लेने के लिए स्कूलों के बाहर जाम में फंसे हुए है। वही प्रशासन ने भी सभी बच्चों को स्कूल में ही सुरक्षित स्थान पर रखने के निर्देश दिए है।
प्रशासन की तैयारी
मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों तक भीलवाड़ा और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे बिना जरूरी काम के घरों से बाहर न निकलें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।
बारिश से बिगड़े हालात
प्रत्यक्षदर्शियों की जुबानी
लोगों का कहना है कि “पानी इतना तेज आया कि घर में घुसने का मौका ही नहीं मिला।” “स्कूलों के बाहर घंटों जाम में फंसे रहे, बच्चे भीगते रहे। मंडी की बरामदों में पानी अंदर घुस गया। इससे वहा पड़ा माल खराब हो गया।