भीलवाड़ा

पापा जिंदा होते तो मुझे साइकिल दिलाते

बनेड़ा कस्बे के तेली मोहल्ले में तीन दिन पूर्व तेरह साल की मैना की संदिग्ध हालात में हुई मौत की गुत्थी उलझ गई है। पुलिस फंदे पर झूलने से आत्महत्या बता रही। वहीं ग्रामीण और परिजन इसे हत्या मान रहे। पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट भी मिला। जिसमें उसने लिखा है कि पापा जिंदा होते तो मुझे साइकिल दिलाते। उधर, परिजनों और ग्रामीणों ने शुक्रवार को कलक्टे्ट पर प्रदर्शन कर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है।

2 min read
Aug 27, 2022
पापा जिंदा होते तो मुझे साइकिल दिलाते

बनेड़ा कस्बे के तेली मोहल्ले में तीन दिन पूर्व तेरह साल की मैना की संदिग्ध हालात में हुई मौत की गुत्थी उलझ गई है। पुलिस फंदे पर झूलने से आत्महत्या बता रही। वहीं ग्रामीण और परिजन इसे हत्या मान रहे। पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट भी मिला। जिसमें उसने लिखा है कि पापा जिंदा होते तो मुझे साइकिल दिलाते। उधर, परिजनों और ग्रामीणों ने शुक्रवार को कलक्टे्ट पर प्रदर्शन कर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौपा।

जानकारी के अनुसार कस्बे के तेली मोहल्ला में मैना पुत्री स्व. कालूलाल तेली का शव घर पर दूसरी मंजिल पर बने कमरे में चुन्नी से बने फंदे पर झूलता मिला। बनेड़ा थाना पुलिस ने मैना की मौत को संदिग्ध मानते हुए छानबीन शुरू की। जांच में सुसाइड नोट का खुलासा हुआ। मैना ने यह सुसाइड नोट कॉपी में लिखा। सुसाइड नोट में लिखा कि अगर पापा जिंदा होते तो मुझे साइकिल दिलाते। उनके नहीं होने से मुझे साइकिल नहीं मिली। मेरे साथ वाली लडकियां साइकिल चलाती है। मैं हमेशा के लिए आपके पास आ रही हूं। थानाप्रभारी राजेन्द्र ताड़ा कहना है कि साइकिल नहीं मिलने से आहत हुई मैना ने घर में ही फंसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

उधर, परिजनों ने शुक्रवार को कलक्टे्ट पर प्रदर्शन कर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया। परिजनों का आरोप था कि मैना ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उसकी हत्या हुई। परिजनों ने बताया कि मैना की दोनों पैर जमीन पर ही थे। इसे शंका है कि उसकी हत्या करके आत्महत्या बताने के लिए फंदे पर शव लटकाया गया। पुलिस ने सुसाइड नोट लिखी डायरी बरामद की तो उस पर परिवार वालों के हस्ताक्षर नहीं करवाए। ना ही डायरी जब्ती के समय कोई फर्द तैयार की। परिजनों का आरोप है कि पुलिस इसे आत्महत्या बताकर मामले को रफा-दफा करने में जुटी हुई है। इस मामले में एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Published on:
27 Aug 2022 11:57 am
Also Read
View All