- दिल्ली, नोयडा, दौसा और भीलवाड़ा में एक साथ दबिश
मॉरीशस से आई विदेशी मुद्रा को लेकर दिल्ली आयकर विभाग की टीम ने शनिवार को दिल्ली, नोएडा, दौसा और भीलवाड़ा में एक साथ बड़ी कार्रवाई की। यह मुद्रा इंटर आर्च बिल्डिंग सॉल्यूशंस लिमिटेड के नाम पर भारत आई बताई जा रही है। अब तक आयकर विभाग की टीम ने राजनीतिक पार्टियों को बोगस चंदा देकर बड़ा हेरफेर करने का खुलासा किया था। इसमें अब तक भीलवाड़ा में लगभग 450 करोड़ से अधिक बोगस चंदा देने का खुलासा हुआ था। अब भीलवाड़ा में एक और नया खुलासा हुआ है।
दिल्ली से शनिवार सुबह आए डेढ़ दर्जन से अधिक अधिकारियों की टीम ने सुबह 6 बजे राजेन्द्र मार्ग स्कूल के सामने महालक्ष्मी चैम्बर स्थित केएल बाकलीवाल के कार्यालय छापा मारा। यहां तीन घंटे कार्रवाई के बाद चंद्रशेखर आजादनगर स्थित आवास पर छापा मारा। माना जा रहा है कि यह राशि भागचंद बाकलीवाल चैरिटेबल ट्रस्ट में डाली गई।
किन-किन जगहों पर कार्रवाई
विदेशी निवेश पर शक
आयकर विभाग के अनुसार यह विदेशी निवेश सामान्य कारोबारी लेन-देन न होकर चैरिटेबल ट्रस्ट और अन्य माध्यमों से निवेशित करने का प्रयास था। टीम ने दस्तावेजों की गहन जांच की और कई अहम रिकॉर्ड जब्त किए गए हैं।
भीलवाड़ा से खास कड़ी
महालक्ष्मी चैम्बर स्थित कार्यालय से फाइलें और कंप्यूटर से कुछ रेकॉर्ड जब्त किया है। चंद्रशेखर आजाद नगर में आवास पर कई घंटे तलाशी जारी रहने के बाद महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं। संभावना जताई जा रही है कि बड़ी रकम मॉरीशस से इंटर आर्च बिल्डिंग सॉल्यूशंस लिमिटेड ट्रस्ट में डाली गई। यह मुद्रा भीलवाड़ा के ट्रस्ट में आने की सूचना पर कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि यह ट्रस्ट अपने भाई के नाम से बनाया गया है। भाई का निधन करीब 20 साल पहले हो गया था। ट्रस्ट को अब उनके बेटे व अंकल चला रहे हैं। मूलत: पारोली गांव निवासी लंबे समय से भीलवाड़ा रहते हैं। इनके परिवार का एक सदस्य मुम्बई में सीए है। भाई व भाई के बेटे यहां टैक्स कंसलटेंट का काम कर रहे हैं।