
भीलवाड़ा।
Indian Constitution Day शहर में बुधवार को भारतीय संविधान दिवस मनाया गया। राजेन्द्र मार्ग विद्यालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव व न्यायाधीश राजीव चौधरी व प्रधानाचार्य श्यामलाल खटीक के आतिथ्य में कार्यक्रम हुआ। चौधरी ने संविधान के मूल अधिकारों की जानकारी दी। एडीईओ नारायणलाल जागेटिया, पार्षद मंजू पोखरना, अर्चना सोनी, निशा सोनी उपस्थित थे। प्रश्नोत्तरी हुई। खटीक ने छात्रों को संविधान की पालना की शपथ दिलाई। इसके बाद विधिक साक्षरता रैेली निकाली गई।
Indian Constitution Day जिला एवं सेशन न्यायाधीश प्रकाश चन्द्र पगारिया की अध्यक्षता में संविधान पर संगोष्ठी हुई। अपर सेशन न्यायाधीश राजीव चौधरी ने पूरे सप्ताह चलने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक हरेन्द्र महावर, बार अध्यक्ष भोपाल गुर्जर, स्थायी लोक अदालत अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, उपभोक्ता मंच अध्यक्ष रमेशचन्द मीणा, लोक अभियोजक कुणाल ओझा ने संविधान की शपथ दिलाई। संचालन महेन्द्र शर्मा ने किया। सुबह राजेन्द्र मार्ग के विद्यार्थियों ने प्रभात फेरी निकाली। जिले भर में सभी सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में संविधान की शपथ दिलवाई। लिगल लिट्रेसी क्लब संचालित विद्यालयों में पोस्टर, निबंन्ध व प्रश्नोत्तरी रखी।
कलक्टर व एसपी को संविधान फ्रेम भेंट
अखिल भारतीय युवा कोली समाज ने प्रदेश सचिव मुरलीधर लोरवाडिय़ा के नेतृत्व में जिला कलक्टर राजेन्द्र भट्ट व एसपी हरेंद्र महावर को संविधान फे्रम भेंट की। मोहनलाल रुवासिया, डालचंन्द बछापरिया उपस्थित थे। अधिवक्ता परिषद ने नोगांवा की माधव गोशाला में कार्यक्रम रखा। प्रदेशाध्यक्ष जगदीश सिंह राणा व जिलाध्यक्ष रघुनंदन सिंह कानावत, संरक्षक सुरेश सुवालका, रामेश्वर लाल विजयवर्गीय, पीरू सिंह गौड, बनवारी लाल सोनी, विनोद मेलाना, ओम प्रकाश लढ्डा व गोवर्धन लाल पांड्या ने संविधान की जानकारी दी। केजी सोलंकी, विक्रम सिंह राठौड़, आजाद शर्मा आदि उपस्थित थे। आइकन इंस्टीट्यूट पर संगोष्ठी को डॉ. वीडी भटनागर, संस्थान निदेशक अनिल चौधरी, प्रशांत परमार ने सम्बोधित किया। संविधान पर क्विज हुई। लेखन में विवेक मेघवंशी प्रथम व गिरीराज राठौड़ द्वितीय, स्लोगन में अजय पोरवाल प्रथम व कनिष्का शर्मा ने द्वितीय ने स्थान प्राप्त किया। महावीर इंटरनेशनल मीरा ने राउमावि गुलमण्डी में कार्यक्रम हुआ। अध्यक्ष अर्चना सोनी, निशा सोनी, मंजू खटवड़, पार्षद मंजू पोखरना आदि उपस्थित थे।
मानव कल्याण चेरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष बाबू सिंह राणावत के नेतृत्व में तिलक नगर में दिवस मनाया। उपाध्यक्ष राम सिंह चौहान, उदय लाल धोबी, पीरू सिंह गौड़, कमल सिंह बिरधोल उपस्थित थे
काश्तकारों को दी जानकारी
कृषि विज्ञान केन्द्र में वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सीएम यादव की अध्यक्षता में गोष्ठी हुई। राष्ट्र की एकता एवं अखण्डता पर चर्चा हुई। वैज्ञानिक डॉ. केसी नागर ने डॉ. अम्बेडकर के योगदान पर चर्चा की। प्रो. एलएल पंवार व महेन्द्र सिंह चुण्डावत ने बताया कि सुवाणा, धूमडास, पोण्डरास एवं चावण्डिया के 56 किसानों ने हिस्सा लिया। अरणिया घोडा में भी कार्यक्रम रखा। सम्पत सिंह राठौड़ ने संविधान की जानकारी दी।