भीलवाड़ा

जैन सिद्धांत अपनाकर रह सकते हैं बीमारी से दूर

जीतो यूथ विंग का हेल्थ डे
2 min read
Oct 01, 2017
Bhilwara, Bhilwara news, Jain can adopt the principle away from disease in bhilwara, Latest news in bhilwara, Bhilwara news in hindi, Latest hindi news in bhilwara
जीतो यूथ विंग का हेल्थ डे

भीलवाड़ा ।

जैन सिद्धान्तों को अपने जीवन में अपना ले तो किसी भी व्यक्ति को किसी तरह की बीमारी नहीं हो सकती है। लेकिन स्थिति यह है कि आज हर व्यक्ति भारतीय संस्कृति को छोड़ पाश्चात्य संस्कृति को अपना रहा है। इसलिए छोटी सी उम्र में ही हार्टअटैक, बीपी, शुगर जैसी बीमारी बढ़ती जा रही है। ये विचार भाजपा जिलाध्यक्ष दामोदर अग्रवाल ने रविवार सुबह सर्किट हाउस रोड पर सेलिब्रेशन पार्क में जैन इन्टननेशनल ट्रेड ऑर्गेनाईजेशन (जीतो ) यूथ विंग के हेल्थ डे आयोजन पर जताए।


नगर विकास न्यास सचिव आशीष शर्मा ने कहा कि जीतो इस तरह के आयोजन करके हर व्यक्ति को जागरूक करने का काम कर रहा है। जीतो वेस्ट जोन के चेयरमैन महावीर चौधरी, जीतो चेयरमैन राजेन्द्र गोखरू, जीतो यूथ विंग के चेयरमैन निशान्त जैन, चीफ सेक्रेटरी तरूण हींगड़ आदि ने भी सम्बोधित किया। हैल्थ डे के दौरान बृजेश बांगड़ मेमोरियल चिकित्सालय की ओर से लगाए शिविर में करीब २५० जनों ने रक्त, बल्ड प्रेशर व बीएमआई की जांच की गई। मोहित सक्सेना ने बताया कि यह जांच रिपोर्ट सोमवार व मंगलवार शाम तक तैयार होगी। सुशील डांगी, विजय काला, मनीष शाह, कान्ता चौधरी, कमला चौधरी, नीतू ओस्तवाल अर्पित चौधरी, निश्चल जैन, उषा काला सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

हिंगड़ ने बताया,जीतो की ओर से भीलवाड़ा में पहली बार स्वर वैज्ञानी गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड हॉल्डर वास्तुविद डा. राजेन्द्र जैन की ओर से 4 अक्टूबर को नगर परिषद सभागार में सेमिनार की जाएगी। इसमें थाईराइड का उपचार किया जाएगा। कार्यक्रम दिगम्बर जैन अजमेरा की गोठ का बड़ा मंदिर ट्रस्ट से सानिध्य में होगा। जीतो की ओर से भीलवाड़ा में पहली बार स्वर वैज्ञानी गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड हॉल्डर वास्तुविद डा. राजेन्द्र जैन की ओर से 4 अक्टूबर को नगर परिषद सभागार में सेमिनार की जाएगी। इसमें थाईराइड का उपचार किया जाएगा। कार्यक्रम दिगम्बर जैन अजमेरा की गोठ का बड़ा मंदिर ट्रस्ट से सानिध्य में होगा।

Published on:
01 Oct 2017 10:50 pm