भीलवाड़ा

कचौरी की दुकान सीज

कोरोना नियमों की पालना नहीं हो पा रही

less than 1 minute read
Jul 27, 2020
Kachori Shop Seas in bhilwara
Kachori Shop Seas in bhilwara

भीलवाड़ा।
कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते हुए को देखते हुए सोमवार को जिला प्रशासन ने फिर सख्ती दिखाई। अतिरिक्त जिला कलटर (शहर) नंदकिशोर राजौरा ने नियमों की अवहेलना पर अजमेर रोड पर राधे कचौरी सेंटर को सीज करवा दिया। राजौरा ने बताया कि दुकान पर लोग समूह में खड़े होकर कचौरी खा रहे थे। पानी की केन के निकट भी भीड़ थी। दुकानदार सहित अधिकांश लोगों ने मास्क नहीं लगा रखा था। इस दुकानदार के पूर्व में भी दो बार चालान बनाकर जुर्माना राशि वसूल की गई थी। उसके बावजूद भी नियनों की पालना नहीं करने पर सीज की कार्रवाई की गई। शहर में कम्युनिटी स्प्रेड के चलते कोरोना रोगियों की सख्ंया बढ़ती जा रही है। जिला कलक्टर के निर्देश पर थाना क्षेत्र के अनुसार चार टीमें बनाई गई हैं। इनमें शामिल तहसीलदार, नगर परिषद अधिकारी, पुलिसकर्मी अलग-अलग क्षेत्रों में जांच कर नियमों की अवहेलना करने वालों पर कार्रवाई कर रहे हैं। टीम ने अन्य दुकानदारों के खिलाफ भी कार्रवाई की है।