भीलवाड़ा

कत्लखाने ले जाए जा रहे 9 गोवंश की दम घुटने से मौत, 37 को छुड़ाया, ट्रक छोड़कर भागे तस्कर

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Killing nine neat cattle in bhilwara
Killing nine neat cattle in bhilwara

शाहपुरा।

पुलिस ने भीलवाड़ा मार्ग पर सरदारपुरा के निकट शनिवार तड़के लावारिस ्रक में ठूंस-ठूंस कर भरे 37 गोवंश को मुक्त कराया। नौ गोवंश की दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस के पीछा करने से तस्कर वाहन छोड़कर भाग गए। पुलिस वाहन नम्बर के आधार पर तस्करों की पहचान के प्रयास कर रही है। पुलिस ने गोवंश अधिनियम में मामला दर्ज किया है।

सहायक उपनिरीक्षक बन्नालाल ने बताया कि गोरक्षक प्रहलाद साहू, पवन प्रजापत एवं रामप्रसाद शर्मा को सूचना मिली कि लसाडिया के निकट जंगल में ट्रक में गोवंश भरकर कत्लखाने ले जा रहा है। गोरक्षकों ने जानकारी पुलिस को दी। गोरक्षकों और पुलिस ने कलिंजरी गेट पर ट्रक को रूकवाने का इशारा किया लेकिन चालक ने गति बढ़ा दी और वाहन भीलवाड़ा मार्ग की ओर ले गया। पुलिस ने ट्रक का पीछा किया।

करीब दो किमी दूर सरदारपुरा के निकट ट्रक सड़क पर छोड़कर तस्कर भाग गए। लावारिस खड़े ट्रक का तिरपाल हटाकर देखा तो पुलिस और गोरक्ष दंग रह गए। गोवंश के पैर और मुंह को रस्सियों से बांध रखा था और ठूंस-ठूंस कर भरा था। उनको गोशाला ले जाया गया। वहां ३७ गोवंश जिंदा मिले जबकि नौ की दम घुटने से मौत हो गई थी। मृत पशुओं का रायला पशु चिकित्सालय में पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर मामला दर्ज किया।

Published on:
09 Dec 2018 12:51 am