भीलवाड़ा

पत्नी की हत्या के आरोपित से चाकू बरामद, जेल भेजा

आरोपित की निशान देही पर वारदात के काम में लिया चाकू बरामद कर लिया गया।
2 min read
• •
Updated: 19 Nov 2017, 8:52 PM IST
Bhilwara, bhilwara news, Knife recovered from wifes murder in bhilwara, Latest news in bhilwara, bhilwara news in hindi, latest hindinews in bhilwara, Bhilwara latest hindi news
भीलवाड़ा में पत्‍नी की हत्‍या के आरोपि त से रविवार को हत्‍या में काम लिया चाकू बरामद क‍िया गया

भीलवाड़ा।

प्रतापनगर थाना पुलिस ने गायत्रीनगर में घरेलू विवाद में चाकू से पत्नी की गला रेतकर हत्या और पत्‍नी की बहन पर जानलेवा हमला करने के आरोप में एक दिन के रिमाण्ड पर भेजे गए गाजूणा निवासी किशनलाल मेघवंशी को रविवार को न्यायाधीश के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया। आरोपित की निशान देही पर वारदात के काम में लिया चाकू बरामद कर लिया गया।

गौरतलब है कि किशनलाल ने शुक्रवार शाम को गायत्रीनगर में चाकू से अपनी पत्नी का गला रेत दिया था। बीच बचाव के लिए आई पत्‍नी की बहन मंजू पर भी हमला कर दिया था। आरोपित की निशान देही पर वारदात के काम में लिया चाकू बरामद कर लिया गया।

अमरगढ़—जहाजपुर मार्ग पर कपास से भरा मिनी ट्रक पलटा, चालक व खलासी घायल
अमरगढ़—जहाजपुर मार्ग पर कपास से भरा मिनी ट्रक बेकाबू होकर पलट गया। जिसमें चालक व खलासी घायल हो गए। घायलों को चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार जहाजपुर की तरफ से कपास भरकर बीगोद की तरफ जा रहा कपास से भरा मिनी ट्रक बेकाबू होकर पलट गया। जिसमें चालक चांवडिया निवासी दुर्गालाल बलाई व खलासी घायल हो गया। जिन्हें उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।

पंखे से लटककर युवक ने जान दी

बिजौलियां कस्बे में शनिवार रात को 24 वर्षीय युवक ने गले में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। बिजौलियां पुलिस के अनुसार बिजौलियां निवासी रामप्रसाद खटीक शनिवार रात को 9 बजे घर पर आया और कमरे का दरवाजा बन्द कर सो गया। डेढ़ घंटे बाद उसके भाई ने दरवाजा खोला तो रामप्रसाद पंखे से लटका मिला। मृतक की पत्नी 15 दिन से पीहर थी। मृतक कारीगरी का काम करता था। आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है।

Published on:
Also Read
View All
Rajasthan Crime: ‘मर्डर के बाद घर की छत पर अंतिम संस्कार और कपाल क्रिया’, आरोपी ने उगले रोंगटे खड़े करने वाले राज

राजस्थान के कपड़ा व्यापारियों को बड़ी राहत: केंद्र सरकार ने घटाई निवेश-टर्नओवर की सीमा, भीलवाड़ा समेत इन जिलों को फायदा

भीलवाड़ावासियों के लिए खुशखबरी: MGH में शुरू हुई अत्याधुनिक CB-NAAT मशीन, एक साथ 8 मरीजों की होगी जांच

Rajasthan Sarpanch Election: कौन हैं पवन साहू, जिनके सोशल मीडिया पर करोड़ों फोलोअर्स होने के बाद भी पत्नी को चुनाव में मिली हार?

Rajasthan Sarpanch Election Result: पत्नी की हार के बाद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पवन साहू की पहली प्रतिक्रिया, समर्थकों के बीच हुए भावुक- जानें क्या-क्या कहा?