भीलवाड़ा

लोकसभा चुनावों से पहले लाखों की शराब बरामद, लग्जरी गाड़ियों में तस्करी

हमीरगढ़ में 200 पेटी तो आसींद में 20 पेटी शराब बरामद
less than 1 minute read
Lakhs of liquor recovered in bhilwara
Lakhs of liquor recovered in bhilwara


हमीरगढ/ मोड़ का निम्बाहेड़ा।

लोकसभा चुनावों से पहले जिले की हमीरगढ व आसींद थाना पुलिस ने दो जगहों पर लाखों की शराब बरामद की है। जिले की हमीरगढ़ पुलिस ने स्वरूपगंज चौकी के पास नाकाबंदी के दौरान एक पिकअप से 200 पेटी शराब की बरामद की तो आसींद थाना पुलिस ने ब्यावर चुंगी नाका के पास से 20 पेटी शराब की बरामद की है। पुलिस ने दोनों जगहों से चालकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है। शराब की तस्करी लग्जरी गाडियों से की जा रही है।
आसींद थाना पुलिस के अनुसार नाकाबांदी के दौरान एक कार को पुलिस द्वारा रूकवाया गया। जिससे चालक घबरा गया। चालक ने अपना नाम रावणा राजपूत कॉलोनी आसींद निवासी शंकरलाल सेन बताया। कार की तलाशी ली तो 20 पेटी शराब की मिली। जिस पर पुलिस ने एक्साइज एक्ट में मामला दर्ज कर युवक को गिरफ्तार किया एवं पुछताछ कर रही है। युवक ने शराब ग्रामीण क्षेत्र में अवैध रूप से सप्लाई करना बताया है।
इसी तरह हमीरगढ़ थाना पुलिस ने स्वरूपगंज चौकी पर एक पिकअप की तलाशी ली तो उसमें 200 पेटियां शराब की मिली। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

Published on:
31 Mar 2019 06:26 pm