भीलवाड़ा

प्रदेश के लाखों स्कूली विद्यार्थियों को 51 हजार तक नकद पुरस्कार जीतने का मौका

'ग्रीन ग्रोथ स्किल अभियान': बोर्ड की अनूठी पहल, 5 से शुरू होंगी प्रतियोगिताएं
2 min read
• •
Updated: 3 Dec 2025, 7:03 AM IST
Lakhs of school students of the state get a chance to win cash prizes up to Rs 51,000.
Lakhs of school students of the state get a chance to win cash prizes up to Rs 51,000.

राज्य सरकार की बजट घोषणा के तहत माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर ने पहली बार 'सृजनात्मक प्रतियोगिता' की तर्ज पर एक महत्वपूर्ण अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान का नाम 'ग्रीन ग्रोथ स्किल अभियान' है। इसका मुख्य उद्देश्य कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों में सस्टेनेबल डेवलपमेंट (सतत विकास) और ग्रीन ग्रोथ के सिद्धांतों को आत्मसात कर आवश्यक कौशल का विकास करना है।

इन प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन

बोर्ड से मान्यता प्राप्त राजकीय एवं निजी विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए यह प्रतियोगिता सत्र 2025-26 में आयोजित की जा रही है। 21वीं सदी के कौशल को बढ़ावा देने के लिए प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को भविष्य के ऐसे नेता और नागरिक के रूप में तैयार किया जाएगा, जो पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध हों। प्रतियोगिताएं विभिन्न प्रकार से आयोजित होगी। इनमें निबंध, आशु भाषण, क्विज (प्रश्नोत्तरी) तथा चित्रकला प्रतियोगिता शामिल हैं।

निर्धारित तिथियां और स्तर

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इस संबंध में सभी शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए प्रतियोगिताओं की तिथियां भी निर्धारित कर दी हैं। यह आयोजन स्कूल स्तर से लेकर राज्य स्तर तक 5 दिसंबर से 17 जनवरी 2026 के बीच, बोर्ड परीक्षाओं से पहले संपन्न करवाया जाएगा।

प्रतियोगिता स्तर निर्धारित तिथियां

  • स्कूल स्तर 5 दिसंबर
  • ब्लॉक स्तर 6 से 9 दिसंबर
  • जिला स्तर 13 से 16 दिसंबर
  • राज्य स्तर 15 से 17 जनवरी 2026

विजेता प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार

यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों के लिए आर्थिक संबल का भी माध्यम बनेगी। प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार से नवाजा जाएगा।

  • पुरस्कार स्तर प्रथम द्वितीय तृतीय
  • जिला स्तर 11 हजार 7 हजार 5 हजार
  • राज्य स्तर 51 हजार 31 हजार

व्यक्तित्व निर्माण में सहायक

सीबीईओ सुवाणा रामेश्वर प्रसाद जीनगर ने बताया कि राज्य सरकार और माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की ओर से पहली बार आयोजित हो रही ये प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के लिए बहुत अच्छी हैं। उन्होंने कहा कि इससे विद्यार्थियों में छिपी हुई प्रतिभा बाहर आएंगी, उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने के लिए प्रेरित होंगे। उन्होंने सभी शिक्षकों और संस्था प्रधानों से अनुरोध किया है कि वे विद्यार्थियों को इन प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए प्रेरित करें।

Updated on:
3 Dec 2025, 7:03 AM IST
Published on:
Also Read
View All
भीलवाड़ा: सरपंच चुनाव से पहले फैमिली ड्रामा- ‘मां गायब है, नामांकन रद्द करो’ टंकी पर चढ़कर छोटे बेटे ने किया हंगामा, जांच में निकली अलग ही कहानी

भीलवाड़ा पंचायत चुनाव 2026: 9 पंचायत समितियों में 62.98% मतदान, बिजौलियां टॉप पर; 20 नवंबर को आएगा फैसला

भीलवाड़ा को रेलवे की बड़ी सौगात: मुंबई, जयपुर और हिसार की 3 सुपरफास्ट ट्रेनें हुईं नियमित, पढ़ें पूरा शेड्यूल

Bhilwara Zila Parishad Chunav 2026: जिला परिषद और 9 पंचायत समितियों के लिए कल होगा मतदान, 1110 बूथों पर पड़ेंगे वोट

राजस्थान: विस्फोटकों से भरी पिकअप में धमाका, एक की मौके पर मौत; फॉरेंसिक जांच में होगा खुलासा