भीलवाड़ा

पुलिस थाने में शराब पार्टी के दौरान साथी को पीटा, एसपी ने  तीन पुलिसकर्मियों को क‍िया निलम्बित

पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को पार्टी करने वाले तीनों पुलिस कर्मियों को निलम्बित कर दिया
2 min read
Liquor party in police station in bhilwara
Liquor party in police station in bhilwara

भीलवाड़ा।

मांडलगढ़ पुलिस थाना परिसर में दो दिन पहले शराब पार्टी के दौरान सहायक उपनिरीक्षक, हैड कांस्टेबल व कांस्टेबल ने अपने ही एक साथी कांस्टेबल की नशे के हालत में पिटाई कर दी। समूचे घटनाक्रम को लेकर पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा ने शुक्रवार को पार्टी करने वाले तीनों पुलिस कर्मियों को निलम्बित कर दिया।

पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा ने बताया कि मांडलगढ़ पुलिस थाने में तैनात एक सिपाही की शादी की खुशी में बुधवार रात को सहायक उपनिरीक्षक रामलाल, हैड कांस्टेबल लक्ष्मणसिंह व कांस्टेबल लेखराज थाना परिसर में ही शराब पार्टी कर रहे थी। इसी दौरान गश्त कर चालक (कांस्टेबल) अशोक थाने में लौटा, यहां तीनों को शराब पीते देख कर अशोक ने टोका, इससे तीनों खफा हो गए और अशोक के साथ मारपीट की। घटना की जानकारी गुरुवार को मिलने पर उन्होंने मामले की जांच पुलिस उपाधीक्षक राजेन्द्र नैन को सौंपी, शुक्रवार को जांच रिपोर्ट में घटना की पुष्टि हुई।


उन्होंने बताया कि अनुशासनहीनता बरतने पर तीनों को निलम्बित कर दिया गया। तीनों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही जारी रहेगी। गौरतलब है कि गत सप्ताह पुलिस अधीक्षक शर्मा ने मांडलगढ़ कस्बा चौकी का औचक निरीक्षण किया था, चौकी पर ताला मिलने पर चौकी प्रभारी समेत दो जनों को उन्होंने निलम्बित कर दिया था।

करंट से झुलसा

पण्डेर. सुनारो की गली में डीपी मे तकनीकी खराबी आ जाने के कारण आस पास के घरंो में करंट प्रवाहित हो गया । सुबह जैसे ही सत्यनारायण पिता मोहन लाल तेली मकान की बिजली को बंद करने के लिए स्विच को हाथ लगाया तो उसे बिजली को जोर से झटका लगा और बेहोश हो कर गिर गया। करंट के कारण हाथ झुलस गया। मुकेश कुमार व्यास ने दूरभाष से ग्रिड पर सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद करवाई। घायल को भीलवाडा रेफर किया गया। भैरू लाल सेन ने बताया कि मैन स्विच बंद करने के बाद भी लोहे के गेट, तालों , कूलर, फ्रिज, टीवी आदि मे करंट प्रवाहित हो रहा ह। सप्लाई बंद्ध करने के बाद भी पंखे चलने से मोहल्ले वासियो के मन मे डर बना हुआ हैं।

Published on:
08 Jun 2018 10:00 pm