14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खतरनाक और जहरीले सांपों को पकड़ना उसके बाएं हाथ का खेल, पलक झपकते ही काबू कर लेता है विषधारी नाग, यह जानकर आप भी चौक जाएंगे

खतरनाक और जहरीले सांपों को पकड़ना देवकरण सातुर का बाएं हाथ का खेल है

2 min read
Google source verification
Fond of catching snakes in bhilwara

Fond of catching snakes in bhilwara

अमरगढ़।
खतरनाक और जहरीले सांपों को पकड़ना देवकरण सातुर का बाएं हाथ का खेल है। वह पलक झपकते ही विषधारी नागों को काबू में कर लेता है। क्षेत्र में जहां कहीं भी सांप दिखे या घर में घुस जाए तो लोग उसे सांप को पकड़ने के लिए बुलाते हैं। गुरुवार रात को भी दलपुरा देवनारायण मंदिर में एक कोबरा मंदिर में घुस गया जिसे देवकरण ने पकड़कर जंगल में छोड़ा।

READ: खबर का असर: गांधीसागर मामले में कलक्टर ने मांगी रिपोर्ट, गंदे नालों का पानी नहीं जाना चाहिए, सीवरेज के काम में लगेगा समय

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के दलपुरा के सुप्रसिद्ध देवनारायण मंदिर में गुरुवार रात एक कोबरा मंदिर में घुस गया। उस समय सातुरों की झोपड़ियां निवासी देवकरण सातुर वहां दर्शन करने आया हुआ था। लोगों ने इसकी जानकारी उसे दी। उसने पलक झपकते ही कोबरा को ऐसे पकड़ लिया जैसे कोई खिलौना हो। यह देख लोग आश्चर्य चकित रह गए। उस कोबरा को प्यार से पुचकारने के बाद उसने जंगल में छोड़ दिया।

READ: मोबाइल पर बात करते हुए व शराब पीकर वाहन चलाने वाले फंसेंगे इसके चंगुल में, नियम तोड़ने वालों पर लगेगी लगाम


घरों में सांप घुस जाने पर लोग बुलाते हैं
क्षेत्र में किसी के भी घर में सांप घुस जाने पर देवनारायण सातुर को बुलाते हैं। देवनारायण भी बिना कोई हिचकिचाहट के उसके साथ उसके साथ चल देता है। सांप पकड़ने के बदले वह लोगों से कुछ लेता नहीं है बल्कि धर्म स्थल पर चुग्गा डालने की कह देता है।

खिलौने की तरह पकड़ता है जहरीले सांप
सांप का नाम सुनते ही जहां हमारे शरीर में सिहरन दौड़ जाती है वहीं देवकरण सांपों को इस तरह पकड़ता है जैसे वे कोई खिलौना हो। उसे देख लोग उसकी हौसला अफजाई करते हैं। बिना किसी डंडे व सहायता से चंद सैकंड में ही सांपों को काबू कर लेता है।