भीलवाड़ा

खरीफ से 25 प्रतिशत ज्यादा मिलेगा रबी के लिए ऋण

जिले में एक लाख किसान कर चुके ऑनलाइन आवेदन
2 min read
Nov 30, 2019
Loan for Rabi will get 25 percent more than Kharif in bhilwara
Loan for Rabi will get 25 percent more than Kharif in bhilwara

भीलवाड़ा।
Credit disbursement crop up during Rabi season किसानों को रबी के लिए खरीफ में दिए ऋण से २५ प्रतिशत अधिक कर्ज दिया जाएगा। इसके लिए आवेदन ऑनलाइन होगा। खरीफ का ऋण जमा कराने के साथ ही उसमें २५ प्रतिशत राशि जोड़ कर किसान नया ऋण ले सकेगा। अब तक जिले में एक लाख किसानों ने ऋण के लिए ऑनलाइन आवेदन किया।


Credit disbursement crop up during Rabi season केंद्रीय सहकारी बैंक के प्रबंधक अनिल काबरा ने बताया कि रबी सीजन में नए किसानों को भी फसली ऋण से जोडऩे का लक्ष्य है। कई किसानों को खरीफ सीजन में सहकारी फसली ऋण दिया जा चुका है। शेष किसान रबी सीजन में फसली ऋण से लाभान्वित हो सकेंगे। जिले के सभी सहकारी बैंकों को निर्देश दे दिए। रबी सीजन में फसली ऋण वितरण शुरू किया। ऋण ३१ मार्च तक दिया जाएगा।

अधिकतम साख सीमा पर निर्भर
यदि किसी किसान ने खरीफ के लिए अधिकतम साख सीमा स्वीकृत कराई है तो उसे खरीफ 2020 में फसली ऋण प्रदान किया जाएगा। जिन किसानों ने अधिकतम साख सीमा रबी सीजन के लिए कराई है उन्हें इसी वर्ष फसली ऋण दिया जा रहा है। फसली ऋण के लिए किसान कभी भी ऑनलाइन पंजीयन करा सकता है। किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए बायोमेट्रिक के आधार पर फसली ऋण का वितरण किया जा रहा है।

राशि जमा कराने की प्रक्रिया
काबरा ने बताया कि खरीफ ऋण को किसान पैक्स या लेम्प्स पर एफआइजी के माध्यम से ऋण की राशि जमा कराने का विकल्प दिया गया है। इसके तहत वे किसी भी रूपे कार्ड से माइक्रो एटीएम कार्ड से राशि जमा करवा सकता है या आधार आधारित भुगतान पद्धति के माध्यम से अगूंठा निशानी के बाद राशि जमा करा सकता है। इसके अलावा किसान को संबंधित बैंक शाखा में नकद जमा कराने का विकल्प भी दिया गया है।

२ को लेंगे रबी ऋण की प्रगति रिपोर्ट
राजस्थान स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के प्रबन्ध निदेशक इंदरसिंह ने आदेश में कहा कि रबी फसली ऋण को लेकर २ दिसंर को सहकारिता के प्रमुख शासन सचिव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग लेंगे। इसके लिए प्रदेश के सभी केन्द्रीय सहकारी बैंक के प्रबन्धकों से ऋण की जानकारी तथा ऋण माफी की रिपोर्ट के साथ वीसी में शामिल होने के निर्देश दिए है।

Published on:
30 Nov 2019 08:38 pm