भीलवाड़ा

सिंगोली में हथियारबंद चोरों का धावा, महिला को बंधक बना नकदी समेत लाखों का माल ले गए

सिंगोली गांव में पुलिस गश्त व्यवस्था को धत्ता बताकर शुक्रवार रात हथियारबंद चारों ने धावा बोला
2 min read
• •
Updated: 28 Apr 2018, 7:00 PM IST
Bhilwara, bhilwara news, Loot incident Singoli in bhilwara, Latest news in bhilwara, Bhilwara News in hindi, Hindi News in bhilwara, Latest hindi news in bhilwara
सिंगोली गांव में पुलिस गश्त व्यवस्था को धत्ता बताकर शुक्रवार रात हथियारबंद चारों ने धावा बोला। चार मकानों में वारदात को अंजाम देकर नकदी समेत लाखों का माल समेट ले गए।

बरूंदनी।

कस्बे से पांच किलोमीटर दूर सिंगोली गांव में पुलिस गश्त व्यवस्था को धत्ता बताकर शुक्रवार रात हथियारबंद चारों ने धावा बोला। चार मकानों में वारदात को अंजाम देकर नकदी समेत लाखों का माल समेट ले गए। एक मकान में महिला को बंधक बनाकर वारदात की गई। घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार सिंगोली के दुर्ग में रहने वाले अधिवक्ता पृथ्वीपालसिंह पुरावत के मकान का चोरों ने ताला तोड़ दिया। यहां चार कमरों को खंगालने के बाद एक कमरे से सात हजार रुपए नकद, सोने के टॉप्स, बालियां, नाका कांटा ले गए। पुरावत जिस कमरे में सो रहे थे उसका ताला तो तोड़ दिया, लेकिन कुण्डी नही टूटने से चोर अधिक नुकसान नही कर पाए। चोरों ने उसके बाद गजेन्द्रसिंह के मकान का ताला तोड़कर 50 हजार नकद, दो तोला सोने के आभूषण ले गए।

वहीं जीतूसिंह पुरावत के मकान से सात हजार रुपए ले गए। राजकुमार दारोगा के मकान में छत के रास्ते से घर में प्रवेश किया। घर के हॉल में पलंग पर सो रही दरोगा की पत्नी प्रेम दरोगा के खटपट की आवाज से जाग जाने से हथियारबंद एक व्यक्ति तथा दूसरा लाठी लेकर खड़ा हो गया। धमकाने के बाद चोरों के तीन साथी कमरे का ताला तोड़कर भीतर दूसरे कमरे में गए और वहां अलमारी का ताला तोड़ उसमें रखे 40 हजार नकद, सोने की रखड़ी, झुमकियां, अंगूठी, चेन ले गए। चोरों के जाते ही प्रेम ने छत पर सो रहे पति राजकुमार का जगाया। पति उठ कर देखने लगे तब तक चोर मोटरसाइकिल पर बैठकर भाग गए।

घटना के बाद गांव में हड़कम्प मच गया। राजकुमार ने रात 3 बजे बीगोद थाने के बेसिक नम्बर व पुलिस चौकी बरून्दनी में मोबाइल पर कई बार घंटियां की, लेकिन पुलिसकर्मियों ने कॉल रिसवी ही नहीं किया। जानकारी मिलने पर सबसे पहले बरून्दनी चौकी प्रभारी नरेश कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे। सिंगोली में कार्यरत एक शिक्षक ने माण्डलगढ़ पुलिस उपाधीक्षक राजेन्द्रसिंह नैन को उनके मोबाईल पर जानकारी दी। नैन ने बीगोद थानाधिकारी प्रकाश मीणा को तुरन्त मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। नैन ने सिंगोली पहुंच कर घटनाक्रम की जानकारी ली। डीएसपी सिंगोली चारभुजा मंदिर भी गए। वहां लगे सीसी टीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला। उन्होंने इलाके में बढ़ती चोरियों की वारदातों पर नाराजगी भी जाहिर की

Published on:
Also Read
View All
भीलवाड़ावासियों के लिए खुशखबरी: MGH में शुरू हुई अत्याधुनिक CB-NAAT मशीन, एक साथ 8 मरीजों की होगी जांच

Rajasthan Sarpanch Election: कौन हैं पवन साहू, जिनके सोशल मीडिया पर करोड़ों फोलोअर्स होने के बाद भी पत्नी को चुनाव में मिली हार?

Rajasthan Sarpanch Election Result: पत्नी की हार के बाद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पवन साहू की पहली प्रतिक्रिया, समर्थकों के बीच हुए भावुक- जानें क्या-क्या कहा? 

Rajasthan Panchayat Election Results: करोड़ों फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर पवन साहू की पत्नी सरपंच चुनाव हारीं, मिले सिर्फ 277 वोट

Bhilwara Accident : टेलर की टक्कर से बाइक के उड़े परखच्चे, युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों को दी गई सूचना