भीलवाड़ा

पत्नी से खफा युवक ने कोर्ट परिसर में पीया टॉयलेट क्लीनर, हालत बिगड़ी

सामाजिक मामले की लिखापढ़ी करने आए थे
less than 1 minute read
Man drunk in court premises toilet cleaner in bhilwara
Man drunk in court premises toilet cleaner in bhilwara

माण्डलगढ़ ।

उपखण्ड कार्यालय के बाहर कोर्ट परिसर में मंगलवार को पत्नी से नाराज एक युवक ने टॉयलेट क्लीनर पी लिया। हालत बिगडऩे पर उसे माण्डलगढ़ अस्पताल ले जाया गया। जहां से भीलवाड़ा रैफर कर दिया। युवक बेहोश हो गया और उसके बयान नहीं लिए जा सके। विषाक्त पीने के पीछे कारण क्या रहे, इस बारे में युवक के बयान होने पर ही पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


थानाप्रभारी भूराराम खिलेरी ने बताया कि आरोली का भैरूलाल गर्ग (25) और पत्नी माण्डलगढ़ कोर्ट में सामाजिक लिखापढ़ी करने आए। दोनों में विवाद चल रहा था। इस दौरान पत्नी से नाराज भैरूलाल ने टॉयलेट क्लीनर पी लिया। गश खाकर जमीन पर गिर गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। युवक बेहोश हो गया और उसके बयान नहीं लिए जा सके। विषाक्त पीने के पीछे कारण क्या रहे, इस बारे में युवक के बयान होने पर ही पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उसे अस्पताल ले गए, जहां से भीलवाड़ा रैफर कर दिया।

Updated on:
10 Apr 2019 02:36 am
Published on:
10 Apr 2019 02:35 am