भीलवाड़ा

Bhilwara: ‘पत्नी ने नाबालिग बेटी को ₹4.5 लाख में बेचा’, पिता की गुहार के बाद अलर्ट मोड पर आया पुलिस-प्रशासन

Rajasthan News: भीलवाड़ा का सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद पुलिस और प्रशासन अलर्ट हो गया है। एक पिता ने पत्नी और ससुराल पक्ष पर नाबालिग बेटी को 4.5 लाख रुपए में बेचने और बाल विवाह की तैयारी का आरोप लगाया है।
2 min read
Rajasthan-Police-jeep
राजस्थान पुलिस की जीप की फाइल फोटो: पत्रिका

Bhilwara Mandal Allegation For Child Marriage: भीलवाड़ा जिले के मांडल क्षेत्र का सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में हलचल मच गई। वीडियो में एक व्यक्ति अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रशासन से अपनी नाबालिग बेटी को सुरक्षित बचाने की गुहार लगाता दिखाई दे रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने तुरंत जांच शुरू कर दी है। हालांकि राजस्थान पत्रिका इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपनी परेशानी बताते हुए आरोप लगाया कि उसकी पत्नी और ससुराल पक्ष के लोगों ने मिलकर उसकी नाबालिग बेटी का सौदा करीब साढ़े चार लाख रुपए में कर दिया है। पीड़ित पिता का कहना है कि बेटी को पास के ही एक गांव में भेजकर उसका बाल विवाह करवाने की तैयारी की जा रही है। उसने प्रशासन से अपील की है कि समय रहते उसकी बेटी को इस स्थिति से बचाया जाए और मामले में उचित कार्रवाई की जाए।

अलर्ट मोड पर आया पुलिस प्रशासन

वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासनिक अधिकारी सक्रिय हो गए। ग्राम विकास अधिकारी रामप्रसाद जाट, पटवारी हंसराज मीणा और चौकी प्रभारी विक्रांत सिंह ने संयुक्त रूप से मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी जुटाई। अधिकारियों ने परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों से बातचीत कर पूरे घटनाक्रम को समझने का प्रयास किया।

वहीं मौके पर मौजूद पीड़ित की पत्नी और अन्य ग्रामीणों ने बाल विवाह के आरोपों से साफ इनकार किया है। उनका कहना है कि लगाए गए आरोप सही नहीं हैं। प्रशासन ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सभी पक्षों के बयान दर्ज किए हैं और तथ्यों की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति सामने आ पाएगी। यदि जांच में किसी तरह की अनियमितता या अपराध सामने आता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

शिकायत पर किया पाबंद

मामले की सूचना मिलते ही पटवारी, ग्राम विकास अधिकारी और पुलिस टीम को तुरंत मौके पर भेजा गया। परिजनों से पूछताछ कर उन्हें सख्त हिदायत देते हुए पाबंद किया गया है। मामले पर नजर रखी जा रही है।
पुखराज कासौटिया, उपखण्ड अधिकारी, मांडल

Updated on:
10 Jul 2026 08:31 am
Published on:
10 Jul 2026 08:30 am
Also Read
View All
20 मिनट तक अस्पताल की दहलीज पर तड़पता रहा घायल, सायरन बजता रहा, कर्मचारी सोते रहे; भीलवाड़ा MG Hospital में बड़ी लापरवाही

भीलवाड़ा सड़क हादसा: रोडवेज बस ने ट्रक को ओवरटेक करते हुए बाइक को मारी टक्कर, रिटायर्ड शिक्षक की मौके पर मौत

फर्जी पासपोर्ट से दुबई भागा मोस्ट वांटेड इमरान, लुत्फी की पत्नी भी भारत से फरार; भीलवाड़ा पुलिस की जांच में हुआ खुलासा

राजस्थान के खनन पट्टाधारकों के लिए राहत की खबर, भजनलाल सरकार ने नियमों में किया बड़ा बदलाव

Bhilwara: ‘5 लाख रुपए के विवाद में कर दी मां की हत्या’, महिला की मौत के बाद थाने पहुंचकर बेटे ने दर्ज कराई रिपोर्ट