भीलवाड़ा

कई देश आर्थिक चुनौतियों से जूझ रहे हैं, वही देश का व्यापारिक दरवाजा पूरी दुनिया के लिए खुला-डॉ. मोहन यादव

भीलवाड़ा में ‘इन्वेस्ट एमपी’ सेशन: 20 साल पुराने जल विवाद के खात्मे का दिया उदाहरण आज अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोप जैसे बड़े देश आर्थिक चुनौतियों से जूझ रहे हैं, वहीं प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत का व्यापारिक दरवाजा पूरी दुनिया के लिए खुला है। राजस्थान व मध्य प्रदेश के बीच उद्योग लगें ताकि देश […]

less than 1 minute read
Feb 26, 2026
The country's trade doors are open to the entire world - Dr. Mohan Yadav

भीलवाड़ा में 'इन्वेस्ट एमपी' सेशन: 20 साल पुराने जल विवाद के खात्मे का दिया उदाहरण

आज अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोप जैसे बड़े देश आर्थिक चुनौतियों से जूझ रहे हैं, वहीं प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत का व्यापारिक दरवाजा पूरी दुनिया के लिए खुला है। राजस्थान व मध्य प्रदेश के बीच उद्योग लगें ताकि देश विकास के क्षेत्र में और अधिक गति पकड़ सके। मध्यप्रदेश से चंबल का पानी राजस्थान को देने और विकास की साझा कार्ययोजनाओं पर हम सदैव सहयोग के लिए तत्पर हैं। 20 साल पुराने जल विवाद का समाधान इसी आपसी सहयोग का परिणाम है। यह बात मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को भीलवाड़ा के ओरियम रिसोर्ट में 'मध्य प्रदेश में निवेश के अवसर' विषय पर आयोजित इंटरएक्टिव सेशन में कही। सत्र में टेक्सटाइल और अन्य क्षेत्रों के 250 से अधिक निवेशकों ने हिस्सा लिया।

एमपी के प्रमुख सचिव राघवेंद्र कुमार सिंह ने औद्योगिक नीतियों, रतलाम के मेगा इन्वेस्टमेंट पार्क व उज्जैन के मेडिकल डिवाइस पार्क पर प्रेजेंटेशन दिया। कार्यक्रम में सांसद दामोदर अग्रवाल, पंकज ओस्तवाल, संगम ग्रुप चेयरमैन आरपी सोनी, दिनेश नौलखा, तिलोक छाबड़ा और अनिल मिश्रा, एसएन मोदानी, मेवाड़ चैम्बर के महासचिव आरके जैन सहित कई उद्योगपति मौजूद रहे।

Published on:
26 Feb 2026 09:18 pm
Also Read
View All

अगली खबर