
भीलवाड़ा. स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई में बीकानेर से ट्रैवल्स बस में आ रहा 1000 किलो मावा पकड़ा गया। मिलावटी होने की आशंका पर स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल लिए। भीलवाड़ा में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई। बीकानेर से ट्रैवल्स बस में आ रहा 1000 किलो मावा पकड़ा। मिलावटी होने की आशंका पर स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल लिए। यह मावा भीलवाड़ा के घनश्याम सर्वा नामक व्यक्ति ने बुक कराया था। इस मावे को भीलवाड़ा में विक्रय किया जाना था। स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली थी कि बीकानेर से आ रहा मावा मिलावटी हो सकता है। विभाग की ओर से दीपावली पर्व को देखते हुए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य अधिकारी आनंद चौधरी का मानना है कि करीब साढ़े सौ किलो मावा इसमें मिलावटी हो सकता है। होटल लैंडमार्क के बाहर बस से मावा उतार लिया गया। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल लेने के बाद मावा को कोल्ड स्टोरेज में सीज करके रखवा दिया है। जांच के लिए मावे के सैंपल को जयपुर भेजा जा रहा है।