12 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bhilwara Encounter: पुलिस से मुठभेड़ में जोधपुर का हिस्ट्रीशीटर ढेर, परिजन बोले- एनकाउंटर फर्जी; शव लेने से किया इनकार

आत्मरक्षार्थ पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में एक गोली चालक सीट पर बैठे जोधपुर जिले के भोपालगढ़ क्षेत्र निवासी गणपत राम उर्फ गणपत (39) को लगी और वह मौके पर अचेत हो गया।
2 min read
Google source verification
Jodhpur history-sheeter killed

मृतक गणपत राम। फोटो: पत्रिका

भीलवाड़ा। जिले पुर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात भीलवाड़ा बाइपास पर पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और जाप्ते की मादक पदार्थ तस्करों से मुठभेड़ हुई। चित्तौड़गढ़ की ओर से आ रही संदिग्ध लग्जरी कार को नाकाबंदी पर तैनात जवानों ने रोकने का प्रयास किया। चालक ने नाकाबंदी तोड़ दी। जान जोखिम में डाल पुलिसकर्मियों ने कार को घेरने की कोशिश की, तो कार सवार तस्करों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई कर गोलियां चलाईं।

इसमें जोधपुर का शातिर हिस्ट्रीशीटर गणपत ढेर हो गया जबकि उसका साथी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। मृतक गणपत के परिजन गुरुवार दोपहर भीलवाड़ा पहुंचे। पुर थाना पुलिस ने गुरुवार शाम न्यायिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया।

कार में ही हो गया ढेर

घटनाक्रम बुधवार रात करीब सवा 11 बजे का है। मुखबिर की सूचना पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स भीलवाड़ा बाइपास पर पुर थाने से कुछ दूरी पर मुस्तैद थी। तेज़ रफ्तार वांछित कार आती दिखी, पुलिस ने रुकने का इशारा किया। तस्करों ने भागने की नीयत से नाकाबंदी तोड़ दी। जाप्ते ने दौड़कर गाड़ी को डंडों से रोकने का प्रयास किया, लेकिन तभी कार के भीतर से पुलिस पर सीधी गोलियां दागी गई। आत्मरक्षार्थ पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में एक गोली चालक सीट पर बैठे जोधपुर जिले के भोपालगढ़ क्षेत्र निवासी गणपत राम उर्फ गणपत (39) को लगी और वह मौके पर अचेत हो गया।

भागते दूसरे तस्कर को दबोचा

फायरिंग के बीच भागने की कोशिश कर रहे दूसरे तस्कर महेंद्र गोदारा को पुलिस ने दबोच लिया। घायल गणपत को एमजीएच पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित किया। पुलिस अधीक्षक सागर राणा और मांडल डीएसपी राहुल जोशी मौके पर पहुंचे।

एमपी से भरा डोडा चूरा, जोधपुर ले जाना था

एसपी ने बताया कि मध्यप्रदेश के नीमच से डोडा चूरा कार में भरा था। उसे जोधपुर ले जाना था। तस्करों की कार से 45 किलोग्राम डोडा चूरा, अवैध हथियार और पुलिस को चकमा देने के लिए रखी गईं तीन अलग-अलग वाहनों की छह फर्जी नंबर प्लेटें बरामद की। मृतक गणपत जोधपुर का नामी हिस्ट्रीशीटर था। उसके खिलाफ पूर्व में दस से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं।

परिजनों ने नहीं उठाया शव

दोपहर में भीलवाड़ा पहुंचे मृतक के परिजनों ने पुलिस कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाते हुए शव उठाने से इनकार कर दिया। परिजनों ने एनकाउंटर को फर्जी बताते हुए आरोप लगाया कि पुलिस ने गाड़ी के टायर पंचर कर नियतवश गणपत के सीने में गोली मारी। परिजनों ने एसपी कार्यालय में ज्ञापन सौंप निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग उठाई। पुलिस हिरासत में लिए दूसरे तस्कर से पूछताछ की जा रही है। आरोपी महेन्द्र का अपराधिक रेकॉर्ड खंगाला जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग