भीलवाड़ा

भीलवाड़ा डेयरी का कीर्तिमान पर बैठक

Mar 13, 2026
Meeting on the record of Bhilwara Dairy
Meeting on the record of Bhilwara Dairy

भीलवाड़ा. शीतला अष्टमी के पर्व पर भीलवाड़ा जिला दुग्ध उत्पादक संघ ने रिकॉर्ड बनाते हुए बिक्री और संकलन के नए आयाम स्थापित करने पर संचालक मंडल कक्ष में विशेष बैठक हुई। प्रबंध संचालक त्रिभुवन पाटीदार ने इस सफलता का पूरा श्रेय संघ के अधिकारियों, कर्मचारियों, दुग्ध उत्पादकों, रिटेलरों, अनुबंधित ठेकेदारों और परिवहनकर्ताओं की सामूहिक मेहनत को दिया। उन्होंने भविष्य में भी इसी तरह नए रिकॉर्ड बनाने का आह्वान किया। बैठक में संचालक मंडल सदस्य गोपाल लाल कुमावत समेत सभी विभागाध्यक्ष, वितरक और कर्मचारी उपस्थित थे।

Updated on:
13 Mar 2026 09:07 pm
Published on:
13 Mar 2026 09:07 pm