भीलवाड़ा

Mob lynching: फिर पिट गए दो बाइक सवार

Mob lynching in bhilwara
less than 1 minute read
Mob lynching in bhilwara
Mob lynching in bhilwara


जहाजपुर.

Mob lynching in rajasthan कुराडि़या गांव में मोटरसाइकिल पर जा रहे दो युवकों को बच्चा चोर होने की आशंका में सोमवार शाम ग्रामीणों ने पीट दिया। जहाजपुर थाना पुलिस युवक को ग्रामीणों से छुड़वाकर थाने ले गई। पुलिस ने बच्चा चोर होने की बात को अफवाह बताया है।

उपनिरीक्षक गंगाराम मीणा ने बताया कि सावर थाना (अजमेर) क्षेत्र के मेहरू खुर्द निवासी राजेंद्रकुमार मीणा व देवली निवासी राजू बैरवा गोरमगढ़ से मोटरसाइकिल पर देवली जा रहे थे। कुराडि़या में ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझ दोनों की पिटाई कर दी। राजेंद्र ने खुद को वकील व भरनी सरपंच का रिश्तेदार बताया।

Mob lynching पता पूछने के बहाने बैठाया, उतारा नहीं, इसलिए पकड़ा
पुलिस के अनुसार जांच में सामने आया कि राजेन्द्र रविवार शाम सोजीराम भील के घर पहुंचा। उसने रास्ता पूछने के बहाने एक ग्रामीण सोहन लाल को मोटरसाइकिल पर बैठा लिया। शराब के नशे में राजेन्द्र ने सोहन को उतारा नहीं और जहाजपुर होते हुए पीपलून्द चौराहे तक चला गया। वहां राह में गाय आगे आने पर मोटरसाइकिल धीमी हुई तो सोहन कू दकर भाग गया। उसने घर पहुंचकर ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। दूसरे दिन सोमवार शाम राजेंद्र अपने साथी राजू बैरवा को पीछे बैठाकर जा रहा था। सोहन ने उसे पहचान लिया। इस पर ग्रामीणों ने रोककर दोनों की पिटाई कर दी। पुलिस ने राजेन्द्र व राजू का मेडिकल करवाया। सोहन को भी थाने लाकर पूछताछ की जा रही है।

Published on:
27 Aug 2019 02:53 am