IMD YELLOW ALERT: राजधानी में मानसून की गतिविधियां फिर से बन रही है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।प्रदेशभर के कुछ इलाकों में तीन दिन के बाद आज के बाद यानि रविवार से मानसून फिर सक्रिय हो जाएगा।
IMD YELLOW ALERT: राजधानी में मानसून की गतिविधियां फिर से बन रही है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।प्रदेशभर के कुछ इलाकों में तीन दिन के बाद आज के बाद यानि रविवार से मानसून फिर सक्रिय हो जाएगा। मौसम विभाग का अलर्ट है कि आने वाले तीन घंटों में प्रदेश में झमाझम बारिश होगी है। प्रदेश के 17 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।
अगले 3 घंटे के लिए IMD का Yellow Alert
मौसम विभाग ने अगले तीन घंटे के लिए कुछ जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। भीलवाड़ा, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, बारां, कोटा, बूंदी, टोंक, सवाईमाधोपुर, करौली, धौलपुर, दौसा, जयपुर, भरतपुर अजमेर, नागौर, बीकानेर, हनुमानगढ़ में मध्यम वर्षा की संभावना है।
यह भी पढ़ें : Weather Update : मौसम विभाग का अलर्ट, तीन घंटे में इन 14 जिलों में होगी भारी बारिश
यह भी पढ़ें : Monsoon Update : राजस्थान में 21 तक झमाझम बारिश, 25 जिलों में किसी भी समय
कल से फिर सक्रिय होगा मानसून
मौसम विभाग के अभी तक के पूर्वनुमान के अनुसार मानसून का अगला चरण 17 जुलाई से शुरू होगा। 17 से 20 जुलाई के बीच अजमेर, जयपुर, उदयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग में अच्छी बरसात होने की उम्मीद है। वहीं शनिवार को अलवर, बारां, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर और टोंक जिले में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।