
भीलवाड़ा।
Deepawali 2019 जिला यूनेस्को एसोसिएशन की ओर से दीपावली पर सामूहिक सजावट प्रतियोगिता में नेताजी सुभाष मार्केट प्रथम व सदर बाजार द्वितीय व बालाजी मार्केट तृतीय नंबर पर रहे। वहीं महाराणा प्रताप मार्केट व महावीर मार्केट को सांत्वना पुरस्कार मिलेगा। सार्वजनिक स्थल के लिए गोलप्याऊ चौराहा अव्वल, सूचना केन्द्र चौराहा द्वितीय और राजीव गांधी सर्कल तृतीय रहे। निजी सजावट में आनंदधाम प्रथम, नितिन स्पीनर्स चित्तौड़ रोड द्वितीय, होटल लैंडमार्ग तृतीय रहे। सांत्वना पुरस्कार के लिए रॉयल अम्बेसी व मानवी टेंट हाउस को चुना।
Deepawali 2019 प्रदेश संयोजक गोपाल माली ने बताया कि मनोहरलाल लखारा की अध्यक्षता में इन्द्रा सोनी, रामस्वरूप राठी, वैभव बोहरा, रजनीश वर्मा, संजय औदिच्य, संजय शर्मा की कमेटी ने 25 से 27 अक्टूबर तक सजावट का अवलोकन किया। एसोसिएशन अध्यक्ष अरविन्द चौधरी ने बताया कि सभी विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।
सुभाष मार्केट व सदर बाजार प्रथम
अंतरराष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब सामूहिक सजावट वाले बाजारों को 10 नवम्बर को सम्मानित करेगा। राष्ट्रीय महासचिव अनिता डॉ अशोक सोडाणी ने बताया कि क्लब के 14 सदस्यीय निर्णायक मण्डल कपल्स टीम के सदस्यों ने 27 अक्टूबर को विद्युत सजावट का अवलोकन किया। नेताजी सुभाष मार्केट व सदर बाजार प्रथम, बालाजी मंदिर मार्केट द्वितीय, महाराणा प्रताप मार्केट तृतीय, नया बाजार चतुर्थ एवं महावीर मार्केट पांचवें स्थान पर रहा।
घर-घर पूजी लक्ष्मी
पुर. पंच दिवसीय दीपोत्सव मनाया। दीपावली के घर-घर पर लक्ष्मीजी की पूजा की गई। बच्चों ने आतिशबाजी की। मिठाई की दुकानों पर भारी भीड़ रही यहां तक की मिठाई भी समाप्त हो गई। सोमवार को गोवर्धन पूजा की गई। बैल सजाए गए। माली मोहल्ले, विश्नोई मोहल्ले सहित अन्य स्थानों पर बैलों की पूजा की तथा बैलो को भड़काया। भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की पूजा की और उनके दीर्घायु होने की कामना की।