भीलवाड़ा

आर्यिका विज्ञाश्री के सानिध्य में शपथ ग्रहण कल, आज शास्त्रीनगर में होगा मंगल प्रवेश

भीलवाड़ा के शास्त्रीनगर स्थित सुपार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में इस सप्ताहांत धर्म, संस्कार और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। आर्यिकाविज्ञाश्री माताजी ससंघ के सानिध्य में शनिवार को महावीर दिगम्बर जैन सेवा समिति’ की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। इससे पूर्व शुक्रवार शाम को माताजी का मंगल प्रवेश होगा। आज शाम […]

less than 1 minute read
Mar 06, 2026
Oath taking ceremony tomorrow in the presence of Aryika Vigyashree, Mangal Pravesh will be held in Shastri Nagar today.

भीलवाड़ा के शास्त्रीनगर स्थित सुपार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में इस सप्ताहांत धर्म, संस्कार और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। आर्यिकाविज्ञाश्री माताजी ससंघ के सानिध्य में शनिवार को महावीर दिगम्बर जैन सेवा समिति' की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। इससे पूर्व शुक्रवार शाम को माताजी का मंगल प्रवेश होगा।

आज शाम बापू नगर से विहार कर पहुंचेंगी शास्त्रीनगर

समिति के अध्यक्ष प्रकाश गंगवाल ने बताया कि आर्यिकाविज्ञाश्री माताजी ससंघ शुक्रवार शाम को बापूनगर जैन मंदिर से विहार कर शास्त्रीनगर स्थित सुपार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंचेंगी। यहां समाजजनों की ओर से मंगल प्रवेश पर उनकी अगवानी की जाएगी।

कल दोपहर 2.15 बजे से होगा शपथ समारोह

गंगवाल के अनुसार शनिवार दोपहर 2:15 बजे से नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह शुरू होगा। यह पूरा आयोजन आर्यिकाविज्ञाश्री माताजी के दिशा-निर्देशन में संपन्न होगा।

विकास कार्यों का खाका होगा तैयार

समिति के उपाध्यक्ष नवीन काला एवं सुरेन्द्र जैन ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह केवल पदभार ग्रहण करने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसमें समाज हित के कई अहम फैसले लिए जाएंगे। इस अवसर पर समाज के विकास में योगदान देने वाले श्रेष्ठी जनों का सम्मान किया जाएगा।

Published on:
06 Mar 2026 09:17 am
Also Read
View All

अगली खबर