भीलवाड़ा

ऑक्सीजन की खपत व रेमडेसिविर की करनी होगी रिपोर्ट

कलक्टर ने दिए निजी चिकित्सालयों को निर्देश

less than 1 minute read
Apr 26, 2021
ऑक्सीजन की खपत व रेमडेसिविर की करनी होगी रिपोर्ट

भीलवाड़ा।
जिला कलक्टर शिवप्रसाद एम नकाते ने रविवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में निजी अस्पताल प्रबंधन के प्रतिनिधियों नोडल अधिकारी के साथ बैठक की। नकाते ने निर्देश दिए कि कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के इलाज के लिए भर्ती व डिस्चार्ज पॉलिसी बनाई जाए। हाई फ्लो व लो फ्लो ऑक्सीजन की खपत व वेंटिलेटर के उपयोग, संक्रमित मरीज के रेमडेसिविर इंजेक्शन लगाए जाने की की प्रतिदिन की रिपोर्ट नोडल अधिकारी को दी जाए।
कलक्टर के निर्देश पर बनाई गई दो टीमें ने निजी अस्पताल का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने रेमडसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी पर चेतावनी देते हुए कहा कि इसको लेकर शिकायत आने पर जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
एक से दूसरे जिले में जाने पर पाबन्दी
कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए लगाए गए जन अनुशासन पखवाड़े के तहत सोमवार से निजी यात्री वाहनों को इमरजेंसी व अत्यावश्यक सेवाओं के अतिरिक्त एक जिले से दूसरे जिले में यात्रा करने पर पाबंदी लगा दी गई है।
पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने बताया कि भीलवाड़ा जिले की बॉर्डर भी सील कर निजी यात्री वाहनों की गहनता से जांच की जाएगी। इमरजेंसी व अत्यावश्यक सेवाओं को छोड़कर बाकी सभी यात्रियों को यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Published on:
26 Apr 2021 10:15 am
Also Read
View All