भीलवाड़ा

पति ने पत्नी पर तानी पिस्टल,फिर कर दिया फायर

सामाजिक कार्यक्रम में पति और पत्नी झगड़ पड़े, पति गुस्से में इस कदर बिफर पड़ा की पत्नी पर पिस्टल तान दी और बाद में धमकाते हुए गोली दाग दी। पत्नी किस्मत की धनी रही और पति के हमले में बच गई। यह समूचा घटनाक्रम राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के भोजरास में शनिवार रात को हुआ। आरोपी अब जेल में है।
less than 1 minute read
पति ने पत्नी पर तानी पिस्टल,फिर कर दिया फायर
पति ने पत्नी पर तानी पिस्टल,फिर कर दिया फायर

गुलाबपुरा थाना क्षेत्र के भोजरास में शनिवार को घरेलू विवाद को लेकर एक युवक ने पत्नी पर पिस्टल से फायर कर दिया। घटना में पत्नी बाल बाल बच गई। पुलिस ने बाद में आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार रायला के सुरजपुरा निवासी शिवराज पुत्र देवी गुसाई का अपनी पत्नी के साथ विवाद चल रहा है। इसके चलते वह अपने भोजरास िस्थत पीहर में रह रही है। शिवराज शनिवार को अपने दो दोस्तों के साथ भोजरास ग्राम में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में आया था। इसी कार्यक्रम में उसकी पत्नी भी आई हुई थी। इसी दौरान उसका पत्नी से झगड़ा हो गया। गुस्साए शिवराज ने पत्नी के बाल पकड कर झगड़ा किया। उसने पेंट की जेब से पिस्टल निकाल कर पत्नी पर तानी दी और उसे धमकाते हुए फायर कर दिया। लेकिन वह बाल बाल बच गई। घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई।

ग्रामीणों ने मौके पर ही आरोपी शिवराज को पकड लिया और उसे बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। थाना प्रभारी गजराज जाट ने बताया कि शिवराज को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पिस्टल व चार कारतूस बरामद किए। रविवार को आरोपी को न्यायालय में पेशकिर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।

Published on:
26 Feb 2023 09:57 pm
Also Read
View All
भीलवाड़ा को मिली पहली महिला महापौर, BJP की जसवंत कंवर निर्विरोध निर्वाचित; संतोष कंवर ने पर्चा लिया वापस

कौन हैं भीलवाड़ा की मेयर प्रत्याशी जसवंत कंवर? बीजेपी से भरा पर्चा, कांग्रेस का कोई उम्मीदवार नहीं

भीलवाड़ा: मोहन भागवत और राष्ट्रसंत पुलक सागर के बीच सनातन रक्षा, गोसेवा और डेमोग्राफी पर चर्चा

भीलवाड़ा निकाय चुनाव रिजल्ट: BJP प्रत्याशी की 2 हजार से ज्यादा वोटों से सबसे बड़ी जीत, 6 वोट से निर्दलीय जीती; देखें लिस्ट

जयपुर से 50 KM दूर BJP की ‘शाही बाड़ेबंदी’: कोई स्विमिंग में मस्त, तो कोई भक्ति में लीन; नाप-तोलकर बात कर रहे प्रत्याशी