भीलवाड़ा

पदोन्नत प्राध्यापकों की पोस्टिंग का नया शेड्यूल जारी, अंतिम वरीयता सूची जारी

माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने जारी किए संशोधन आदेश, 8 से 10 मई तक भर सकेंगे स्कूलों के विकल्प

2 min read
May 06, 2026
पदोन्नत प्राध्यापकों की पोस्टिंग का नया शेड्यूल जारी, अंतिम वरीयता सूची जारी

राज्य के शिक्षा विभाग में पदोन्नति का इंतजार कर रहे शिक्षकों के लिए बड़ी और राहत भरी खबर है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने विभिन्न विषयों के प्राध्यापकों, शारीरिक शिक्षकों, विशेष शिक्षकों और पुस्तकालयाध्यक्ष ग्रेड-I के पदों पर पदोन्नत हुए कार्मिकों की पोस्टिंग के लिए होने वाली ऑनलाइन काउंसलिंग के कार्यक्रम में संशोधन किया है। नए आदेशों के अनुसार अब इन सभी पदोन्नत कार्मिकों के पदस्थापन आदेश 12 मई को जारी कर दिए जाएंगे। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने सोमवार देर रात जारी किए गए संशोधित आदेशों के तहत, यह प्रक्रिया शाला दर्पण के पोस्टिंग मैनेजमेंट सिस्टम पोर्टल के माध्यम से पूरी की जाएगी। इससे पूर्व विभाग ने 28 अप्रेल को आदेश जारी किए थे, इनमें अब आंशिक बदलाव करते हुए नया कैलेंडर जारी किया है।

यह रहेगा नया काउंसलिंग और पोस्टिंग शेड्यूल

  • दर्ज की गई आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा और अंतिम रूप से वरीयता सूची का प्रकाशन कर दिया गया।
  • 6 मई: रिक्तियों का विभागीय वेबसाइट पर प्रकाशन होगा एवं एनआईसी से समन्वय करते हुए पोर्टल पर डाटा अपलोड होगा।
  • 8 से 10 मई: डीपीसी वर्ष अनुसार वरीयता सूची में शामिल आशार्थी अपनी प्राथमिकता के क्रम में विद्यालयों का चयन कर सकेंगे।
  • 10 मई: रविवार को रात्रि 12 बजे तक ही ऑप्शन लॉक करने की सुविधा रहेगी।
  • 11 मई: आशार्थियों की ओर से भरे गए विकल्पों के आधार पर एनआईसी एवं शाला दर्पण द्वारा फाइनल रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
  • 12 मई: तैयार रिपोर्ट के आधार पर संबंधित विषय अनुभाग की ओर से अंतिम रूप से पदस्थापन आदेश जारी किए जाएंगे।

इन्हें मिलेगा लाभ

इस संशोधित ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया का सीधा लाभ हाल ही में डीपीसी के उपरांत पदोन्नत हुए प्राध्यापकों, शारीरिक शिक्षा कोच, प्राध्यापक विशेष शिक्षा और पुस्तकालयाध्यक्ष ग्रेड-I को मिलेगा।

घेराबंदी कर पकड़ा 37 लाख का अफीम डोडा चूरा, पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़-कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर बिजौलियां पुलिस और विशेष टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नशे के सौदागरों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। पुलिस ने केसरगंज लसन चौराहे के पास नाकेबंदी के दौरान लग्जरी कार से 246 किलो अफीम डोडा-चूरा बरामद किया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 37 लाख रुपए आकी जा रही है। पुलिस ने पंजाब के दो आरोपियों गिरफ्तार किया। इनके पास से पिस्टल व 21 कारतूस बरामद किए। थाना प्रभारी स्वागत पांडे ने बताया कि भीलवाड़ा विशेष टीम को सूचना मिली थी कि लाडपुरा की ओर से एक सफेद कार संदिग्ध अवस्था में

बिजौलियां की तरफ आ रही है। केसरगंज चौराहे पर नाकाबंदी की गई। इस दौरान तस्करों ने लाडपुरा में पुलिस को चकमा देकर गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी, लेकिन पुलिस ने हाइवे पर कृत्रिम जाम लगाकर कार को घेर लिया। पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए कार पर पुलिस का लोगो भी लगा रखा था। तलाशी में कार में 13 प्लास्टिक के बोरों में अवैध डोडा-चूरा मिला। चालक बरनाला निवासी तकदीर सिंह जाट व दलपत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि तस्करी का यह माल कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई कहां होनी थी।

Published on:
06 May 2026 08:45 am
Also Read
View All