
एसीबी की गिरफ्त में एक्सईएन शहजाद मोहम्मद (फोटो-पत्रिका)
भीलवाड़ा। जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) शाहपुरा के अधिशासी अभियंता समेत दो ठेकेदारों को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से कुल 4 लाख 4 हजार रुपये की नकद राशि बरामद की गई है। इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया।
एसीबी की प्रथम चौकी को जयपुर मुख्यालय से सूचना मिली थी कि अधिशासी अभियंता शहजाद मोहम्मद ठेकेदारों से टेंडर जारी करने और बिल भुगतान के बदले रिश्वत की मांग कर रहा है। बताया गया कि यह राशि वह अपने साथ-साथ अधीक्षण अभियंता खेमचंद मीणा के लिए भी एकत्र कर रहा था। सूचना की पुष्टि के लिए एसीबी ने गुप्त रूप से निगरानी शुरू की और संबंधित मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लिया।
जांच के दौरान आरोपों की पुष्टि होने पर एसीबी टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। मंगलवार को भीलवाड़ा कलेक्ट्रेट परिसर में जैसे ही रिश्वत का लेन-देन हुआ, टीम ने तुरंत छापा मारकर अधिशासी अभियंता शहजाद मोहम्मद और ठेकेदार मोडूराम धाकड़ व बनवारी लाल को मौके से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान शहजाद की कार से 4 लाख 4 हजार रुपये बरामद किए गए।
एसीबी के अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में अधीक्षण अभियंता खेमचंद मीणा को भी नामजद किया गया है। हालांकि, कार्रवाई के समय वह मौके पर मौजूद नहीं था। उसके खिलाफ भी अलग से जांच जारी है और उसकी भूमिका की पड़ताल की जा रही है।
इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम माना जा रहा है। एसीबी अधिकारियों का कहना है कि सरकारी विभागों में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। वहीं, इस घटना के सामने आने के बाद PWD विभाग में हलचल तेज हो गई है।
Published on:
05 May 2026 09:25 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
