
भीलवाड़ा के सभी सरकारी दफ्तरों में खुलेंगे सरस बूथ, बेरोजगारों को मिलेगा रोजगार
भीलवाड़ा जिले के बेरोजगार युवाओं और पशुपालकों के लिए बड़ी खबर है। अब भीलवाड़ा जिले के सभी सरकारी कार्यालय परिसरों में सरस डेयरी बूथ और पार्लर स्थापित किए जाएंगे। इससे जहां बेरोजगारों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे, वहीं आमजन को शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण डेयरी उत्पाद हर समय आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे। यह महत्वपूर्ण फैसला मंगलवार को जिला कलक्टर एवं भीलवाड़ा डेयरी के प्रशासक तथा अतिरिक्त जिला कलक्टर की अध्यक्षता में आयोजित एक बैठक में किया गया। बैठक में भीलवाड़ा डेयरी की ओर से संचालित विभिन्न प्रोजेक्ट्स और कल्याणकारी योजनाओं की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई और उनके प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने डेयरी की ओर से संचालित नवनिर्मित पशु आहार संयंत्र खारी का लाम्बा के उद्घाटन, संचालन और उत्पादन की स्थिति पर चर्चा की। साथ ही 50 मीट्रिक टन क्षमता वाले बायो-मिथेनेशन संयंत्र के निर्माण कार्य और संचालन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। कलक्टर ने निर्देश दिए कि इस संयंत्र के निर्माण के बाद शेष बची भूमि का उपयोग आगामी नई योजनाओं और प्रोजेक्ट्स को धरातल पर उतारने के लिए किया जाए।
पशुपालकों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए डेयरी की ओर से संचालित परियोजनाओं के डिजिटलीकरण पर जोर दिया गया। बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि गुणवत्ता नियंत्रण कड़ाई से सुनिश्चित किया जाए ताकि उपभोक्ताओं को हर समय उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद मिल सकें।
जल संरक्षण और पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए बैठक में भीलवाड़ा डेयरी प्लांट से निकलने वाले पानी (अपशिष्ट जल) के उचित उपयोग को लेकर चर्चा की गई और अधिकारियों से सुझाव मांगे गए। बैठक में भीलवाड़ा डेयरी के प्रबंध संचालक त्रिभुवन पाटीदार सहित डेयरी के सभी विभागाध्यक्ष उपस्थित थे।
भीलवाड़ा. युवाओं में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शहर में भीलवाड़ा विधायक खेल विकास योजना के तहत अंडर-14 फुटबाल सीरीज का शानदार आगाज हुआ है। सात मैचों की इस रोमांचक सीरीज के पहले मुकाबले में मोदी ग्राउंड सेंटर ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए गर्ल्स कॉलेज सेंटर को 7-3 के बड़े अंतर से हरा दिया।
मोदी ग्राउंड मैदान पर खेले गए उद्घाटन मैच में शुरुआत से ही मोदी ग्राउंड की टीम ने अपना दबदबा बनाए रखा। टीम की ओर से रौनक यादव, तेज सिंह, ध्रुव और हितेश ने आक्रामक और शानदार खेल दिखाया। मैदान पर अपने जबरदस्त प्रदर्शन और बेहतरीन मूव्स के लिए मोदी ग्राउंड के खिलाड़ी रौनक यादव को 'मैन ऑफ द मैच' के पुरस्कार से नवाजा गया। वहीं, दूसरी तरफ गर्ल्स कॉलेज सेंटर की टीम ने भी हार न मानते हुए कड़ा संघर्ष किया। टीम के खिलाड़ी गोविंद शर्मा, अनय बुलिया, मयंक मोदी, आर्यन गाछा, दक्ष पांचाल और चिराग सेन ने अपने शानदार खेल से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
मैच के समापन पर दोनों सेंटर्स के कोच दिनेश सोलंकी और महेश शर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी दर्शकों व खेल प्रेमियों का आभार व्यक्त किया। खेल विकास योजना के संयोजक विवेक निमावत और अजीत जैन ने बताया कि सात मैचों की इस सीरीज को लेकर नन्हे खिलाड़ियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। दूसरा रोमांचक मुकाबला 12 मई की शाम को मोदी ग्राउंड पर ही खेला जाएगा।
Published on:
06 May 2026 08:31 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
