भीलवाड़ा

11 माह बाद आज फिजियोथैरेपी विभाग खुलेगा

महात्मा गांधी अस्पताल
less than 1 minute read
Feb 24, 2021
11 माह बाद आज फिजियोथैरेपी विभाग खुलेगा
11 माह बाद आज फिजियोथैरेपी विभाग खुलेगा

भीलवाड़ा।
महात्मा गांधी अस्पताल में 11 माह से बंद फिजियोथैरेपी विभाग बुधवार से खुलेगा। अभी विभाग बंद होने से मरीजों को निजी अस्पताल में फिजियोथैरेपी सेवा लेनी पड़ रही है। गत वर्ष 19 मार्च को कोरोना विस्फोट के बाद एमजीएच में यह विभाग बंद कर दिया गया था। कोरोना अनलॉक में एमजी अस्पताल प्रशासन ने सभी विभागों को खोलना शुरू कर दिया। अस्पताल में पिछले 11 माह से फिजियोथैरेपी विभाग के बंद होने से सबसे ज्यादा परेशानी हड्डी रोग विभाग में आने वाले मरीजों को झेलनी पड़ी।
हादसे में घायल होने व हड्डी टूटने पर उपचार के बाद चिकित्सक एक्सरसाइज की सलाह देते थे लेकिन विभाग के बंद होने से उन्हें इसके लिए निजी अस्पताल की सेवाएं लेनी पड़ती थी। एमजीएच अधीक्षक डॉ. अरुण गौड़ ने बताया कि कोरोना मरीज क म होने के चलते सामान्य मरीजों की परेशानी को कम करने का पूरा प्रयास है। फिजियोथैरेपी विभाग की सेवाएं बुधवार से शुरू की जा रही है।

Published on:
24 Feb 2021 09:27 am
Also Read
View All
भीलवाड़ा को मिली पहली महिला महापौर, BJP की जसवंत कंवर निर्विरोध निर्वाचित; संतोष कंवर ने पर्चा लिया वापस

कौन हैं भीलवाड़ा की मेयर प्रत्याशी जसवंत कंवर? बीजेपी से भरा पर्चा, कांग्रेस का कोई उम्मीदवार नहीं

भीलवाड़ा: मोहन भागवत और राष्ट्रसंत पुलक सागर के बीच सनातन रक्षा, गोसेवा और डेमोग्राफी पर चर्चा

भीलवाड़ा निकाय चुनाव रिजल्ट: BJP प्रत्याशी की 2 हजार से ज्यादा वोटों से सबसे बड़ी जीत, 6 वोट से निर्दलीय जीती; देखें लिस्ट

जयपुर से 50 KM दूर BJP की ‘शाही बाड़ेबंदी’: कोई स्विमिंग में मस्त, तो कोई भक्ति में लीन; नाप-तोलकर बात कर रहे प्रत्याशी