भीलवाड़ा

मरूधरा में गरजे ‘मोदी‘- राजस्थान फिर दोहराएगा इतिहास, एक बार फिर से भाजपा सरकार बनाकर रहेंगे

Rajasthan Election 2018: विकास की यात्रा को और नई ताकत देंगे और इतिहास में नया इतिहास लिखने का काम राजस्थान की धरती करेगी...
less than 1 minute read
Nov 26, 2018
Modi

भीलवाड़ा। राजस्थान के चुनावी रण (Rajasthan Election 2018) में हर हाल में सरकार बनाने के लिए प्रधानमंत्री Narendra Modi पूरे जोश के साथ राजस्थान के दौरे पर हैं। आज सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भीलवाड़ा में सभा के दौरान कहा कि इस बार राजस्थान ने ठान लिया है कि राजस्थान में एक बार फिर से भाजपा सरकार बनाकर रहेंगे। विकास की यात्रा को और नई ताकत देंगे और इतिहास में नया इतिहास लिखने का काम राजस्थान की धरती करेगी।

मोदी ने गहा कि अगर ठान लेना है, पक्का मन बना लेना है, दुनिया को सीखना है तो राजस्थान से ही सीखना पड़ेगा, क्योंकि राणा प्रताप ने वो परंपरा बनाई है। इस बार राजस्थान ने ठान लिया है। कल अलवर में था क्या नजारा था, आज भीलवाड़ा देख रहा हूं।

ये भीलवाड़ा की धरती है कितने ही संकट आये, चुनौतियां आयीं, लेकिन ये भीलवाड़ा था जिसने राणा प्रताप का साथ नहीं छोड़ा। भीलवाड़ा ने मुसीबतें झेलना पसंद किया, आखिरी दम तक राणा प्रताप के साथ डटकर खड़ा रहा। इस भूमि को मेरा नमन है।

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधने हुए कहा कि कांग्रेस ने सवाल उठाया कि सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो दिखाओ। क्या देश का सेना का जवान जब मौत को मु_ी में लेकर निकलता है तो क्या हाथ में कैमरा लेकर जायेगा?

Updated on:
26 Nov 2018 02:20 pm
Published on:
26 Nov 2018 12:25 pm