भीलवाड़ा

पुलिस सरंक्षण में निकल रही बिंदोली रोकी, दूल्हे को घोड़ी से उतारकर पीटने से गरमाया माहौल

दबंगों ने दलित की बिंदौली ही नहीं रोकी बल्कि बिंदौली में शामिल लोगों को दौड़ाकर पीटा
2 min read
• •
Updated: 30 Apr 2018, 12:25 AM IST
Bhilwara, bhilwara news, police protection Bindoli stopped in bhilwara, Latest news in bhilwara, Bhilwara News in hindi, Hindi News in bhilwara, Latest hindi news in bhilwara
दबंगों ने दलित की बिंदौली ही नहीं रोकी बल्कि बिंदौली में शामिल लोगों को दौड़ाकर पीटा।

करेड़ा।
क्षेत्र के गोवर्धनपुरा गांव में दलित की बिंदौली रोकने और माहौल गरमाने को लेकर दो दिन पहले ही आगाह करने के बावजूद मुठ्ठीभर जाब्ता लेकर पहुंचे थानेदार पर दबंग भारी पड़ गए। दबंगों ने दलित की बिंदौली ही नहीं रोकी बल्कि बिंदौली में शामिल लोगों को दौड़ाकर पीटा।

READ: राजनीति के फेर में असली काम भूले हम, ग्राम स्वराज दिवस में सरपंचों का सम्मान

मारपीट में आधा दर्जन लोगों को चोटे आई। इनमें से एक सामाजिक कार्यकर्ता को करेड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद गांव में माहौल गरमा गया। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। उसके बाद गांव में जाप्ता तैनात कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार गोवर्धनपुरा निवासी भंवरलाल रेगर दो दिन पूर्व पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन देकर अवगत कराया कि उसके छोटे भाई का 30 अप्रेल को विवाह है। इसके चलते 29 अप्रेल की रात में बिंदौली निकाली जाएगी। आशंका जताई थी कि कुछ शरारती तत्व बिंदौली को रोक सकते है और माहौल गरमा सकता है। इस पर करेड़ा थानाप्रभारी शिवजीलाल गुर्जर छह पुलिसकर्मियों को साथ में लेकर रविवार शाम सात बजे गांव में पहुंच गए थे। रात दस बजे बाद बिंदौली शुरू हुई। घोड़ी पर बिंदौली निकाली जा रही थी। गांव में घुसते ही ग्रामीणों ने बिंदौली को रोक दिया।

पुलिसकर्मियों ने समझाइश करके आगे बढ़ाया। कुछ दूर ही चली होगी फिर से बिंदौली को रोक दिया। ग्रामीणों ने दूल्हे को घोड़ी से उतार कर हमला कर दिया। हमले में सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश मेघवंशी घायल हो गया। उसे करेड़ा लाया गया। माहौल गरमाने पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी वहां पहुंचे। देर रात तक समझाइश की जा रही थी। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।

Published on:
Also Read
View All
भीलवाड़ावासियों के लिए खुशखबरी: MGH में शुरू हुई अत्याधुनिक CB-NAAT मशीन, एक साथ 8 मरीजों की होगी जांच

Rajasthan Sarpanch Election: कौन हैं पवन साहू, जिनके सोशल मीडिया पर करोड़ों फोलोअर्स होने के बाद भी पत्नी को चुनाव में मिली हार?

Rajasthan Sarpanch Election Result: पत्नी की हार के बाद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पवन साहू की पहली प्रतिक्रिया, समर्थकों के बीच हुए भावुक- जानें क्या-क्या कहा? 

Rajasthan Panchayat Election Results: करोड़ों फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर पवन साहू की पत्नी सरपंच चुनाव हारीं, मिले सिर्फ 277 वोट

Bhilwara Accident : टेलर की टक्कर से बाइक के उड़े परखच्चे, युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों को दी गई सूचना