भीलवाड़ा

सियासी उलटफेर: भैंसरोडगढ़ में कांग्रेस के बहुमत के बावजूद निर्दलीय तनु जैन ने मारी बाजी

भैंसरोडगढ़. पंचायत समिति के प्रधान पद हुए चुनाव में बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिला। पूर्ण बहुमत होने के बावजूद कांग्रेस में खुलकर सामने आई
2 min read
• •
Updated: 28 Nov 2026, 1:06 PM IST
भैंसरोडगढ़ में कांग्रेस के बहुमत के बावजूद निर्दलीय तनु जैन ने मारी बाजी

10 मत मिले, जबकि कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी ज्योत्सना कंवर को 5 मतों से संतोष करना पड़ा। तय समय पर वार्ड संख्या 6 से विजयी कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना कंवर ने रिटर्निंग अधिकारी हेमंत कुमार घनघोर के समक्ष नामांकन दाखिल किया। वहीं वार्ड संख्या 12 से कांग्रेस की लीलाबाई भील और वार्ड संख्या 2 से निर्दलीय तनु जैन ने पर्चा भरा। तय समय में लीलाबाई भील ने नाम वापस ले लिया। दोपहर 3 बजे से पहले सभी सदस्यों को शपथ दिलाई गई। इसके बाद तनु जैन के साथ 9 सदस्य मतदान के लिए पहुंचे और 'अलमारी' चुनाव चिह्न पर वोट डाला, जबकि ज्योत्सना कंवर के साथ 4 सदस्य मतदान केंद्र पहुंचे। करीब 3:30 बजे रिटर्निंग अधिकारी ने तनु जैन को विजयी घोषित किया।

समर्थकों में जश्न, सियासी चर्चाएं तेज

परिणाम घोषित होते ही पंचायत समिति परिसर के बाहर समर्थकों ने डीजे की धुन पर नारेबाजी कर और पटाखे फोड़कर जश्न मनाया। परिसर में प्रधान पति व सरपंच अनुराग जैन ने तनु जैन को वरमाला पहनाई और नवनिर्वाचित प्रधान ने सदस्यों का माला पहनाकर सम्मान किया। चुनाव में कांग्रेस की बाड़ेबंदी में 5 और 4 सदस्यों के अलग-अलग गुटों की चर्चा रही और भाजपा की भूमिका को निर्णायक माना गया।

राजनीतिक पृष्ठभूमि वाला 75 सदस्यों का संयुक्त परिवार

बीकॉम शिक्षित तनु जैन का विवाह जनवरी 2025 में ग्राम बोराव के सरपंच अनुराग जैन के साथ हुआ था। वे एक 75 सदस्यों वाले बड़े संयुक्त परिवार की बहू हैं, जिसकी नींव परदादा ससुर नाथूलाल ठग ने रखी थी। इस परिवार की लंबी राजनीतिक विरासत रही है नाथूलाल ठग वर्ष 1959 में प्रथम सरपंच रहे, पुत्र प्रभु लाल ठग 1980 में सरपंच बने और चांदमल जैन वर्ष 2000 में कांग्रेस से पंचायत समिति सदस्य रहे। वहीं छोटे भाई महावीर के पुत्र अभिषेक 2019 में भाजपा से जिला परिषद सदस्य रहे तथा अनुराग जैन 2019 से लगातार बोराव ग्राम पंचायत के सरपंच हैं।

चाक-चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था

चुनाव को लेकर पंचायत समिति परिसर के बाहर भारी पुलिस जाप्ता तैनात रहा। मौके पर पुलिस उपाधीक्षक शंकर लाल मीणा, भैंसरोडगढ़ थाना प्रभारी सीआई सुमन कुमार सिंह, तहसीलदार नारायण प्रसाद व्यास और सहायक विकास अधिकारी लोकेश जैन सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Updated on:
28 Nov 2026, 1:06 PM IST
Published on: