
मनाया रक्षाबंधन का पर्व
प्रतापगढ़. जिले में रक्षाबंधन का पर्व शुक्रवार को बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। पर्व को लेकर सुबह से बाजारों में काफी भीड़ रही। राखियों, साडिय़ों, मिठाइयों की दुकानों पर खासी भीड़ देखी गई। खास तौर पर शहर के रोडवेज बस स्टैंड पर महिलाओं की काफी भीड़ देखी गई।
इस बार रक्षाबंधन शुभ मुहुर्त में मनाया गया। घर-घर में अपने भाई बहनों ने रक्षाबंधन का त्योहार मनाया और बहनों ने अपने भाइयों के लिए लंबी उम्र दराज की मंगल कामना की। भाइयों ने अपनी बहन को आशीर्वाद दिया।
रोडवेज बसों में महिलाओं की भीड़
रक्षाबंधन पर राजस्थान रोडवेज की बसों में महिलाओं एवं बालिकाओं की खासी भीड़ रही। बसों में सुबह से लेकर शाम तक भीड़ देखी गई। रोडवेज बस स्टैंड पर भी दिनभर भीड़ रही। रक्षाबंधन पर रोडवेज की बसें महिलाओं एवं बालिकाओं से खचाखच भरी हुई रही। इस दौरान बसों में सवार होने के लिए महिलाएं कतार में भी खड़ी रही। रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा को लेकर महिलाओं में जहां खासा उत्साह देखा जा रहा था तो निजी यात्री बसें खाली दिख रही थी।
जेल में कैदी भाइयों को बांधी राखी
जिला कारागृह में बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधने पहुंची। कर उनसे अपनी सुरक्षा और अपराध से दूर होने का वचन लिया। जिला कारागृह में बंद कैदियों को रक्षा सूत्र बांधने के लिए उनकी बहनें और बेटियां पहुंची। जेलर किशनचंद्र मीणा ने बताया कि यहां पर रक्षा सूत्र बांधने के लिए बहन-बेटियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो इसके पूरे इंतजाम किए गए हैं। महिलाएं अपने साथ राखियां, मिठाई, श्रीफल, अक्षत, कंकू और जो भी सामग्री लाई है उनकी पूरी तरह जांच करने के बाद उनके कैदी भाइयों तक पहुंचाई जा रही है। महिलाओं और उनके परिजनों को आवश्यक दस्तावेज जांच करने के बाद कारागृह परिसर में प्रवेश दिया जा रहा है। जेल में बंद कैदियों की कलाई पर राखी बांधने के दौरान कई भाई बहनों की जोडिय़ां भावुक हो गई। रक्षा सूत्र बांधने के दौरान अपराध जगत से दूर होने का वचन भी लिया गया।
अरनोद. क्षेत्र में रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। रक्षा बंधन होने की वजह से बाजार में काफी भीड़ रही। इस कारण जगह-जगह मोटर साइकिल व वाहनों का जमावड़ा रहा। महिलाओं ने दुकानों पर खरीदारी की।
सदस्यता अभियान से गांव-गांव संगठन मजबूत करने पर जोर
भारतीय किसान संघ की मासिक बैठक में ग्राम समितियों के गठन
किसान हित के मुद्दों और आगामी कार्यक्रमों की बनी कार्ययोजना
प्रतापगढ़. भारतीय किसान संघ की मासिक बैठक किसान भवन कृषि मंडी में आयोजित हुई। बैठक में प्रांत संगठन मंत्री परमानंद एवं संभाग संगठन मंत्री पुष्कर का प्रवास रहा। इस दौरान संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान, ग्राम समितियों के गठन, आगामी कार्यक्रमों तथा किसान हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रांत संगठन मंत्री परमानंद ने सदस्यता अभियान को संगठन विस्तार का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर किसानों से संपर्क करने और अधिक से अधिक किसानों को संगठन से जोडऩे पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती केवल कार्यकारिणी तक सीमित न रहकर प्रत्येक गांव तक पहुंचनी चाहिए तथा प्रत्येक गांव में संगठन की सक्रिय उपस्थिति सुनिश्चित की जानी चाहिए। बैठक में आगामी एक दिवसीय सदस्यता अभियान को प्रभावी रूप से चलाने, प्रत्येक गांव में सदस्यता सूची तैयार करने तथा पंचायत स्तर पर प्रभारी तय करने को लेकर कार्य योजना पर चर्चा हुई। साथ ही 2029 तक जिले के किसी भी गांव को सदस्यता से वंचित नहीं रहने देने और प्रत्येक गांव में ग्राम समिति गठित करने के लक्ष्य को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां देने पर विचार किया गया। बैठक में 13 से 20 सितंबर तक प्रत्येक गांव में भगवान बलराम जन्मोत्सव मनाने, अच्छे एवं प्रगतिशील किसान के खेत पर जाकर कार्यक्रम आयोजित करने एवं किसान का सम्मान करने की योजना पर भी चर्चा हुई। आगामी गो-पाष्टमी, कार्यकर्ता संभाल एवं प्रशिक्षण वर्ग को लेकर भी कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया।
रासायनिक खेती से हो रहा दुष्प्रभाव
प्रांत जैविक प्रमुख गोपाल खटवड़ ने किसानों को रासायनिक खेती के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए जैविक खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने मिट्टी की उर्वरता, कृषि की गुणवत्ता एवं किसान परिवार के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जैविक एवं प्राकृतिक खेती की ओर बढऩे का आह्वान किया। बैठक में अफीम आयाम से जुड़े किसानों के विषयों पर भी चर्चा हुई। अफीम उत्पादक किसानों की समस्याओं एवं संगठन द्वारा उठाई जा रही सात प्रमुख मांगों को लेकर आगामी समय में सरकार के समक्ष विषय रखने तथा नीति परिवर्तन के लिए प्रयास करने की कार्ययोजना पर विचार किया गया। संभाग संगठन मंत्री पुष्कर ने संगठनात्मक कार्यों को मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं के बीच आपसी समन्वय एवं आत्मीयता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता गांव के किसानों के साथ निरंतर संपर्क में रहकर संगठन के विचार एवं किसान हित के विषयों को आगे बढ़ाएं।
गांवों में स्थाई संगठन पर जोर
संभाग कार्यवाहक अध्यक्ष सीताराम डांगी ने ग्राम समितियों के गठन एवं आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को व्यवस्थित रूप से संचालित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के साथ-साथ गांवों में स्थायी संगठन खड़ा करना भारतीय किसान संघ की प्राथमिकता है। बैठक में प्रांत संगठन मंत्री परमानंद, प्रांत जैविक प्रमुख गोपाल खटवड़, संभाग संगठन मंत्री पुष्कर, संभाग कार्यवाहक अध्यक्ष सीताराम डांगी, संभाग बीज प्रमुख पन्नालाल डांगी, संभाग युवा प्रमुख बादल बरौलिया, जिला अध्यक्ष गिरजाशंकर पंचाल, जिला उपाध्यक्ष नाकूलाल, जिला पर्यावरण प्रमुख कैलाश, जिला प्रचार प्रमुख सूरज आंजना, जिला मंडी विपणन प्रमुख अंकुश अग्रवाल, जिला बीमा एवं अनुदान प्रमुख दिलखुश पाटीदार, जिला मंत्री अंबालाल गायरी, जिला महिला प्रमुख पिंकी देवी, अरनोद तहसील अध्यक्ष झमक, छोटी सादड़ी तहसील अध्यक्ष प्रवीण, दलोट तहसील अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण, दलोट तहसील मंत्री संजय, पीपलखूंट तहसील अध्यक्ष दलीचंद, पीपलखूंट तहसील मंत्री रायचंद्र, प्रतापगढ़ तहसील अध्यक्ष रामनिवास पाटीदार, प्रतापगढ़ तहसील सह मंत्री भरत पाटीदार, नगर कार्यवाह अध्यक्ष अर्पित राठौर, फतेहगढ़ ग्राम समिति अध्यक्ष रामलाल, सिंहाक्ष एवं अमृत डांगी सहित अन्य दायित्ववान कार्यकर्ता एवं किसान बंधु उपस्थित रहे।
-==-=-=
लोक अदालत
काउंसलिंग से सुलझे छह साल पुराने लंबित मामले
राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों की समीक्षा की
डोर स्टेप काउंसलिंग में समझाइश
10 अक्टूबर को लोक अदालत
राजीनामा योग्य मामलों के अधिकतम निस्तारण पर जोर
अरनोद. आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर डोर स्टेप काउंसलिंग एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सुंदरलाल खारोल ने अवकाशागार, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अरनोद में आयोजित बैठक में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 10 अक्टूबर के संबंध में डोर स्टेप काउंसलिंग करवाई।
आयोजित डोर स्टेप काउंसलिंग में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुंदरलाल खारोल ने न्यायाधीश अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अरनोद से राजीनामा काबिल अधिकाधिक प्रकरणों के निस्तारण की अपील की। साथ ही प्रक्रियात्मक बाधाओं को दूर करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। राजीनामा योग्य प्रकरणों में उपस्थित पक्षकारों के मध्य समझाइश करवाई गई। साथ ही राजीनामा काबिल अधिकाधिक प्रकरणों को चिह्नित कर निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया गया। प्रकरणों की प्री-काउंसलिंग और डोर स्टेप काउंसलिंग पर जोर दिया गया, ताकि पक्षकारों में समझाइश और सुलह करवाकर मामलों का अधिक से अधिक निस्तारण किया जा सके। आगामी लोक अदालत के सफल क्रियान्वयन के लिए प्री-काउंसलिंग किए जाने पर जोर दिया गया, ताकि अधिक से अधिक संख्या में प्रकरणों का निस्तारण हो सके। संबंधित न्यायालयों से जुड़े प्रकरणों में यथाशीघ्र तामील करवाने के निर्देश दिए गए, जिससे समझाइश एवं राजीनामे के लिए पक्षकारों को बुलाया जा सके और अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण हो सके। यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया कि पक्षकारों को समय पर लोक अदालत के नोटिस तामील हो जाएं, जिससे वे नियत तिथि पर उपस्थित हो सकें।
लोक अदालत ऐसा मंच है, जहां बिना किसी अदालती शुल्क के त्वरित और अंतिम रूप से मामलों का निपटारा होता है। इसके निर्णय के खिलाफ कहीं कोई अपील नहीं होती, जिससे दोनों पक्षों का समय और पैसा बचता है। उपस्थित अधिवक्ताओं एवं पक्षकारों से इस पहल में पूर्ण सहयोग देने की अपील करते हुए कहा गया कि वे अपने स्तर पर भी लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जानकारी प्रदान कर इसका लाभ उठाने के लिए प्रेरित करें। जिले की पांच ग्राम पंचायतों का चयन कर ग्राम स्तर पर सामुदायिक मध्यस्थता को प्रोत्साहित करना, विवादों का सौहार्दपूर्ण एवं प्रारंभिक समाधान सुनिश्चित करना तथा अनावश्यक वाद-विवाद एवं मुकदमेबाजी को कम करना है।
-=-=-=
दीपनाथ गुरुकुल में श्रावणी उपाकर्म का आयोजन
ब्रह्मज्योति संस्थान का आयोजन
बटुकों ने किया दसविध स्नान, यज्ञोपवीत धारण
प्रतापगढ़. श्रावणी पूर्णिमा शुक्रवार को सुबह तक श्रावणी उपाकर्म का आयोजन किया गया। यह आयोजन श्री ब्रह्मज्योति संस्थान के तत्वावधान में श्री ब्रह्मज्योति वैदिक गुरुकुल दीपनाथ महादेव मंदिर परिसर में संपन्न हुआ। गुरुकुल के आचार्य दिनेश द्विवेदी ने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी यह आयोजन दीपनाथ महादेव गुरुकुल परिसर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हेमाद्रि संकल्प, दसविध स्नान, तर्पण, गणपति स्मरण, विष्णु पूजन, अरुंधति, याज्ञवल्क्य और सप्तर्षि के पूजन के साथ किया गया। इस अवसर पर संस्थान के सदस्य केदार जोशी, श्याम पुरोहित, जगदीश शर्मा, विकास शर्मा, विशाल भट्ट, यशवर्धन शर्मा, माधव शर्मा, कन्हैयालाल पण्ड्या, निरंजन शर्मा, राजेंद्र जोशी, कुलदीप शर्मा, गोपाल कृष्ण शर्मा, मुकेश शर्मा, सोमेश्वर शर्मा व श्री ब्रह्मज्योति वैदिक गुरुकुल के बटुकों ने भगवान वैद्यनाथ महादेव का अभिषेक पूजन किया। गुरुकुल के वेदाचार्य आचार्य शुभम शर्मा के द्वारा दीपेश्वर तालाब पर हेमाद्रि संकल्प, दसविध स्नान और तर्पण विधिवत संपन्न किया गया। इस दौरान दस प्रकार की सामग्री, जिनमें भस्म, मिट्टी, गोमय, पंचगव्य, गोरज, धान्य, फल, सर्वौषधि, कुश और स्वर्ण से स्नान किया गया। यह विशेष स्नान वैदिक परंपरा का महत्वपूर्ण अंग माना जाता है। इसके उपरांत सभी बटुकों व सदस्यों ने नूतन यज्ञोपवीत धारण किया। यह परंपरा गुरुकुल शिक्षा पद्धति का अहम हिस्सा है, जो विद्यार्थियों को धार्मिक और नैतिक मूल्यों से जोड़ती है।
-=-==-
बेकार सामग्री से बनी राखियां, जवानों की कलाई पर सजेंगे
मॉडल स्कूल में विद्यार्थियों ने ‘बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट’ थीम पर बनाई पर्यावरण अनुकूल राखियां
अरनोद. स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में नरेंद्र हाउस के सानिध्य में ‘बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट’ थीम पर राखी मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने अनुपयोगी एवं बेकार सामग्री से आकर्षक, कलात्मक और पर्यावरण अनुकूल राखियां बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इन राखियों को भारतीय सेना के जवानों के लिए भेजा जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य धर्मेंद्र वीरवाल ने की। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता के साथ पर्यावरण संरक्षण एवं अनुपयोगी वस्तुओं के पुन: उपयोग के प्रति जागरूकता विकसित करना था। प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में प्रियांशु मीणा प्रथम, माही कुमावत द्वितीय तथा श्रीशा मीणा एवं चेतना मीणा संयुक्त रूप से तृतीय रहे। कक्षा 6 से 8 वर्ग में हितेशा पाटीदार प्रथम, निधि आंजना द्वितीय एवं पूर्वी व्यास तृतीय स्थान पर रहीं। सीनियर वर्ग में भावना रैदास प्रथम, ओजससिंह राठौड़ द्वितीय तथा तृषासिंह राठौड़ तृतीय स्थान पर रहीं। प्रधानाचार्य धर्मेंद्र वीरवाल ने बताया कि विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई आकर्षक राखियों को भारतीय सेना के जवानों के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में देशभक्ति, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकारों की भावना को मजबूत करते हैं।
आरएमपीएसए प्रतापगढ़ के जिला अध्यक्ष बने हरीश कुमार
स्ह्वड्ढ-॥द्गड्डस्रद्यद्बठ्ठद्ग : प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश चौधरी की अनुशंसा पर संगठन मंत्री चुन्नीलाल कुमावत ने किया मनोनयन, संगठन होगा सशक्त।
ञ्जद्ग&ह्ल : प्रतापगढ़ ञ्च पत्रिका. राजस्थान माध्यमिक प्रायोगिक शिक्षा संघ (आरएमपीएसए) ने प्रतापगढ़ जिले के लिए अपने नए जिला अध्यक्ष की घोषणा की है। रा.उ.मा.वि. देवगढ़, प्रतापगढ़ में एक्सपेरिमेंटशाला सहायक हरीश कुमार चौधरी को संघ का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन संघ के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश चौधरी की अनुशंसा पर संगठन मंत्री चुन्नीलाल कुमावत ने किया है। संघ ने हरीश कुमार चौधरी पर विश्वास व्यक्त करते हुए कहा है कि वे अपने दायित्वह/वें का पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करेंगे। चौधरी जिले में संगठन को सशक्त बनाने के साथ ही एक्सपेरिमेंटशाला सहायकों को एकजुट कर संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति प्रदान करेंगे। इस मनोनयन पर संघ के विभिन्न पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने हरीश कुमार चौधरी को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।