भीलवाड़ा

शर्मनाक: जमीन विवाद के कारण गर्भवती महिला को टीन पर फेंका, गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत, 11 लोगों पर केस

शक्करगढ़ थाना क्षेत्र के काबरी गांव में खेत के रास्ते को लेकर चल रहे विवाद में एक महिला को उसके ही परिवार के लोगों ने टीन पर फेंक दिया।
less than 1 minute read
• •
Jul 31, 2023
jodhpur_police.jpg

भीलवाड़ा/पत्रिका। शक्करगढ़ थाना क्षेत्र के काबरी गांव में खेत के रास्ते को लेकर चल रहे विवाद में एक महिला को उसके ही परिवार के लोगों ने टीन पर फेंक दिया। इससे महिला के गर्भ में पल रही 5 माह की बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम करवा कर 11 जनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

क्षेत्र के काबरी निवासी कैलाश प्रजापत ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि काबरी में उसकी और उसके परिवार की जमीन है। जहां पर खेत पर आते-जाते उसके काका जमनालाल प्रजापत व उनके परिवार वाले हमेशा लड़ाई-झगड़ा करते हैं।

उन्होंने उसके खेत पर जाने का रास्ता बंद कर दिया। उसके काका को रास्ते के लिए कहा तो 11 जुलाई को उसका काका काबरी निवासी जमनालाल, रमेश, कालू, शिवराज, पप्पू, रामप्रसाद, कमलेश,गीता, लाड़, ममता और छीतर ने हम सलाह होकर कैलाश के मकान में प्रवेश कर उसके साथ मारपीट करने लगे।

इस दौरान उसकी पत्नी छोटी देवी जो गर्भवती थी बीच-बचाव करने लगी तो जमनालाल ने उसकी पत्नी को उठाकर लोहे के टीन पर फेंक दिया। जिससे उसके व उसके गर्भ में बच्चे को चोट आई। तब से उसकी पत्नी का अस्पताल में इलाज चल रहा था। शनिवार रात को उसकी पत्नी को दर्द होने पर उसे महुआ अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी पत्नी के करीब 5 महीने की मृत बच्ची पैदा हुई।

Published on:
31 Jul 2023 04:57 pm
Also Read
View All
Exclusive: राजस्थान के भीलवाड़ा में पहली बार सीवरेज के ट्रीटेड पानी से चलेगा कपड़ा उद्योग, बचेगा लाखों लीटर भूजल

मामा के सामने काट दिया मां का गला, दरवाजे के पीछे से आती रहीं चीखें; भीलवाड़ा के मंजू देवी हत्याकांड में बेटे को उम्रकैद

किराएदार नहीं, कलेजे के टुकड़े थे… हर आहट से लगता है बच्चे आ गए; बारां हादसे ने छीना ‘गुप्ता फैमिली’ का खुशियों से भरा आंगन

भीलवाड़ा मानसरोवर लेक मामले में NGT का बड़ा आदेश, 15 दिन में वेटलैंड घोषित होगी झील, हटेगा अतिक्रमण

Bhilwara: चोरी की गई मूर्ति वापस लाने की मांग, मोबाइल टावर पर चढ़े 2 युवक; पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप