भीलवाड़ा

देह व्यापार का भंडाफोड़, बोगस ग्राहक भेज दलाल और दो महिलाएं गिरफ्तार, एक किशोरी निरूद्ध

माण्डलगढ़ थाना पुलिस ने एक सप्ताह के भीतर देह व्यापार के दूसरे मामले का मंगलवार को भंडाफोड़ किया। बोगस ग्राहक भेजकर दलाल और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया। एक किशोरी के नाबालिग होने से उसे निरूद्ध किया गया। पीटा एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।

less than 1 minute read
Sep 28, 2021
Prostitution busted, bogus customer sent to broker and two women arres

भीलवाड़ा. माण्डलगढ़ थाना पुलिस ने एक सप्ताह के भीतर देह व्यापार के दूसरे मामले का मंगलवार को भंडाफोड़ किया। बोगस ग्राहक भेजकर दलाल और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया। एक किशोरी के नाबालिग होने से उसे निरूद्ध किया गया। पीटा एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।

थानाप्रभारी सुरेश चौधरी ने बताया कि कस्बे से गुजर रहे कोटा हाइवे पर कोतवाल का खेड़ा कंजर बस्ती में एक मकान में अनैतिक काम हो रहा है। माण्डलगढ़ डीएसपी ज्ञानेन्द्रसिंह ने नोट पर लघु हस्ताक्षर कर कांस्टेबल को बोगस ग्राहक बनाकर भेजा। बोगस ग्राहक से दलाल माण्डलगढ़ निवासी चौथ कंजर से सौदा तय हुआ। उसके बाद बोगस ग्राहक को कमरे में भेजा। इशारा मिलते ही पुलिस ने टीम ने दबिश दे दी। पुलिस ने दलाल चौथ कंजर और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया। एक किशोरी को निरूद्ध किया। मौके से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की। मामले की जहाजपुर डीएसपी महावीर प्रसाद जांच करेंगे। इससे पहले भी माण्डलगढ़ थाना पुलिस ने कंजर बस्ती में कार्रवाई की थी।

Published on:
28 Sept 2021 10:57 pm
Also Read
View All