भीलवाड़ा

बारिश से शादी व समारोह में पड़ा खलल

bhilwara ki barish पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान में बारिश का दौर जारी है। भीलवाड़ा शहर एवं जिला भी रविवार सुबह से बारिश से तरबतर है। रविवार रात को तेज बारिश के बाद से सोमवार सुबह से भी बारिश का सिलसिला जारी है।
less than 1 minute read
बारिश से शादी व समारोह में पड़ा खलल
बारिश से शादी व समारोह में पड़ा खलल

पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान में बारिश का दौर जारी है। भीलवाड़ा शहर एवं जिला भी रविवार सुबह से बारिश से तरबतर है। रविवार रात को तेज बारिश के बाद से सोमवार सुबह से भी बारिश का सिलसिला जारी है।

समारोह की रंगत हुई फीकी
बेमौसम की बारिश से जन जीवन के साथ ही शादी ब्याह के आयोजन भी प्रभावित हुए है। टेंट व स्टेज एवं सजे धजे मैदान गिले होने से आयोजकों को शादी समारोह के कार्यक्रम रिसोर्ट, होटलों के हॉल में निपटाने पड़ रहे है।

बूंदाबांदी ने बढ़ा दी ठंड

भीलवाड़ा. जिले में रविवार सुबह से बादल छाए रहे। भीलवाड़ा शहर में शाम पौने चार बजे हुई बूंदाबांदी ने ठंड और बढ़ा दी। बूंदाबांदी व हल्की बारिश का दौर रात को तेज बारिश में तब्दील हो गया। यह सिलसिला सोमवार को दिनभर रहा।

राहगीर व चालक रहे परेशान
दिन में बारिश से बचने के लिए राहगीर व दुपहिया वाहन चालकों ने पेड़ एवं इमारतों के नीचे शरण ली। एकाएक मौसम के पलटा खाने से भीलवाड़ा शहर में सूर्य देव के दर्शन नहीं हो सके। बाजारों में चहल पहल भी कम रही। जनजीवन भी प्रभावित रहा है। बच्चों से लेकर बड़ों तक ऊनी वस्त्रों में सिमट नजर आए। सर्दी बढ़ने से ऊनी कपड़ों की ग्राहकी में गरमी बढ़ी है।

Published on:
27 Nov 2023 12:40 pm
Also Read
View All
भीलवाड़ा को मिली पहली महिला महापौर, BJP की जसवंत कंवर निर्विरोध निर्वाचित; संतोष कंवर ने पर्चा लिया वापस

कौन हैं भीलवाड़ा की मेयर प्रत्याशी जसवंत कंवर? बीजेपी से भरा पर्चा, कांग्रेस का कोई उम्मीदवार नहीं

भीलवाड़ा: मोहन भागवत और राष्ट्रसंत पुलक सागर के बीच सनातन रक्षा, गोसेवा और डेमोग्राफी पर चर्चा

भीलवाड़ा निकाय चुनाव रिजल्ट: BJP प्रत्याशी की 2 हजार से ज्यादा वोटों से सबसे बड़ी जीत, 6 वोट से निर्दलीय जीती; देखें लिस्ट

जयपुर से 50 KM दूर BJP की ‘शाही बाड़ेबंदी’: कोई स्विमिंग में मस्त, तो कोई भक्ति में लीन; नाप-तोलकर बात कर रहे प्रत्याशी