भीलवाड़ा

चारभुजा की नगरी में सीएम राजे ने कहा: मुद्दाविहीन कांग्रेस के नेता बौखलाहट में लगा रहे हैं आरोप

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
rajasthan election cm raje in bhilwara
rajasthan election cm raje in bhilwara

कोटड़ी /रायपुर।
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा कि कांग्रेस कह रही है कि मैं जनता के बीच नहीं रही। मेरा चैलेंज है सबसे ज्यादा जनता के बीच मैं ही रही, कोई दूसरा सीएम रहा हो तो बताएं। वे मंगलवार को रायपुर व कोटड़ी में चुनावी सभाओं को संबोधित कर रही थी।

उन्होंने कहा कि मैंने सरकार आपके द्वार, आपका जिला आपकी सरकार, मुख्यमंत्री जनसंवाद और राजस्थान गौरव यात्रा के माध्यम से हर व्यक्ति की तकलीफ दूर करने का प्रयास किया। इसके बावजूद मुद्दाविहीन कांग्रेस के नेता बौखलाहट में ये आरोप लगा रहे हैं। मुख्यमंत्री सलूंबर से सभा करने के बाद पहले सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र के रायपुर कस्बे में पहुंची जहां चुनावी सभा को संबोधित किया। इसके बाद वे जहाजपुर विधानसभा क्षेत्र के कोटड़ी कस्बे पहुंची। जहां सीधे चारभुजानाथ के दर्शन किए। इसके बाद चुनावी सभा को संबोधित किया। सीएम के साथ रायपुर से हेलीकॉप्टर में भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण डाड भी साथ आए। इस मौके पर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

Updated on:
04 Dec 2018 03:52 pm
Published on:
04 Dec 2018 03:52 pm