भीलवाड़ा

भीलवाड़ा में चुनावी सभा में गहलोत ने कहा: मेरे से बड़ा जादूगर कैसे हो गया अमित शाह का बेटा

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
rajasthan election former cm ashok gahlot in bhilwara
rajasthan election former cm ashok gahlot in bhilwara

भीलवाड़ा/ बागोर।
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कहा कि अमित शाह के बेटे ने ऐसा क्या जादू किया जो इतने पैसे कमाए। मैंने भी सोचा मेरे से बड़ा जादूगर कैसे हो गया। पूरे 5 साल वसुंधरा हवा में रही। केवल हवाई दौरे किए। कभी सर्किट हाउस में नहीं रुकी क्योंकि वहां जनता से मिलना पड़ता है। वे फाइव स्टार होटल और महलों में ही रुकी। इस राज में इसी कारण माफियाराज बढ़ गया। गहलोत शनिवार को जिले के बागोर कस्बे में कांग्रेस प्रत्याशी रामलाल जाट के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि राजस्थान के अलवर में युवा आत्महत्या कर रहे्र हैं। नौकरी नहीं मिलने से हालात बिगड़े हैं। गहलोत ने कहा राजस्थान में मोदी लहर खत्म हुई है। भीलवाड़ा में चम्बल का पानी हम लाये। कांग्रेस के बागी प्रत्याशी हैप्पी के लिए कहा कि वह देवेन्द्र सिंह जी का पोता है। अभी वे युवा है। लेकिन रामलाल जाट अभी बूढा नहीं हुआ है। जाट अभी युवा है। हैप्पी इनके समर्थन में बैठ जाए। गहलोत ने निर्दलीय हैप्पी को दी चुनाव में बैठने की सलाह दी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामपाल शर्मा सभा में मौजूद नहीं रहे।

Updated on:
24 Nov 2018 05:00 pm
Published on:
24 Nov 2018 03:50 pm