
भीलवाड़ा।
जिले के मतदाताओं ने सात में से पांच विधानसभा सीटों पर कमल को खिलाए रखा। कांग्रेस के खाते में फिर दो सीटें ही रही। चुनाव से एेनवक्त पहले भी जिले में यही आंकड़ा था। इस बार ज्यादातर चेहरे बदल गए और कई की जगह भी। विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल शाहपुरा से लगातार दूसरी बार जीते। उन्होंने 74 हजार 542 मतों से एेतिहासिक जीत दर्ज की। मेघवाल ने एक लाख एक हजार चार सौ 51 मत हासिल किए। मांडल सीट से मुख्य सचेतक कालूलाल गुर्जर को करारी हार का सामना करना पड़ा। गुर्जर तीसरे नम्बर पर रहे। यहां कांग्रेस के रामलाल जाट ने 8065 मतों से जीत दर्ज की। भीलवाड़ा सीट पर भाजपा के विट्ठलशंकर अवस्थी ने 49 हजार 578 मतों से जीतकर 'हैट्रिकÓ बनाई। यहां कांग्रेस प्रत्याशी अनिल डांगी तीसरे स्थान पर रहे। कांग्रेस के बागी प्रत्याशी ओमप्रकाश नराणीवाल दूसरे नम्बर पर रहे। जहाजपुर से कांग्रेस विधायक बने धीरज गुर्जर को भाजपा के गोपीचंद मीणा ने 13 हजार 253 मतों से हराया। इसी प्रकार ग्यारह माह पहले
मांडलगढ़ उपचुनाव में जीतने वाले कांग्रेस के विवेक धाकड़ इस बार अपनी सीट नहीं बचा सके। उन्हें यहां भाजपा प्रत्याशी भीलवाड़ा यूआइटी के चेयरमैन गोपाल शर्मा (खंडेलवाल) ने 10 हजार 333 मतों से मात दी। सहाड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी कैलाश त्रिवेदी ने भाजपा प्रत्याशी जिला परिषद सदस्य रूपलाल जाट को 7003 मतों से हराया। सबसे करीबी एवं रोमांचक जीत आसीन्द में भाजपा के जब्बर सिंह सांखला ने दर्ज की। उन्होंनेकांग्रेस के मनीष मेवाड़ा को 154 मतों से हराया। हालांकि कांग्रेस की शिकायत पर यहां एक बूथ की पुनर्मतगणना हुई।
तीन विधायक चुनाव हार गए
मांडल विधायक एवं मुख्य सचेतक कालूलाल गुर्जर, जहाजपुर विधायक धीरज गुर्जर व मांडलगढ़ विधायक विवेक धाकड़ चुनाव हार गए। कालूलाल गुर्जर लगतार आठवीं बार चुनाव मैदान में थे। अब तक वे वर्ष 1993 से एक चुनाव हारते और एक चुनाव जीते आए हैं। कालूलाल की यह अब तक की सबसे बड़ी हार है। इससे पूर्व के चुनावों में हारने की स्थिति में दूसरे नम्बर पर रहते आए थे।
चेंजमेकर हैं सांखला
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के फैन के रूप में जब्बरसिंह सांखला की पहचान है। सांखला ने अपने कॅरियर की शुरुआत चाय की दुकान से की। सांखला राजस्थान पत्रिका महाभियान 'बदलाव के नायकÓ के आसीन्द विधानसभा क्षेत्र से चेंजमेकर भी हैं।
जानिए भीलवाड़ा में सुबह 11 बजे तक का अपडेट
जहाजपुर से बीजेपी के गोपीचंद मीणा
भीलवाड़ा में बीजेपी के विट्ठलशंंकर २6700 से आगे
आसींद में बीजेपी के जब्बर सिंह 2593 मतों से आगे
सहाड़ा से कांग्रेस त्रिवेदी 9245 से आगे
मांडल से 7632से रामलाल जाट आगे
शाहपुरा से मेघवाल 27360 मतों से आगे
मांडलगढ़ से गोपाल खंडेलवाल 7202 मतों से आगे
जानिए भीलवाड़ा में दोपहर 12 बजे तक का अपडेट
जहाजपुर से बीजेपी के गोपी 14256 से आगे
भीलवाड़ा में बीजेपी 16639 सेआगे
सहाड़ा से कांग्रेस 8938 से आगे
मांडल से 4699 से रामलाल जाट आगे
शाहपुरा से मेघवाल 51733से आगे
मांडलगढ़ से गोपाल 7202 से आगे
आसीन्द में बीजेपी 2125 से आगे
जानिए भीलवाड़ा में दोपहर एक बजे तक का अपडेट
आसींद से 716 वोट से जब्ब्बरसिंह बीजपी 20 वेंं राउण्ड तक
मांडल 10324 से राम लाल जाट कांग्रेस आगे 17 राउण्ड तक
सहाड़ा 12346 से कैलाश त्रिवेदी कांग्रेस आगे 16 राउण्ड तक
भीलवाड़ा से 27952 से विठ्ठलशंकर बीजेपी से आगे 8 वेंं राउण्ड तक
शाहपुरा से 64228 से कैलाश मेघवाल बीजेपी आगे 18 वेंं राउण्ड तक
जहाजपुर से 10972 से गोपीचंद बीजेपी आगे 13 वेंं राउण्ड तक
मंडलगढ़ से 13500 से बीजेपी आगे 15 वेंं राउण्ड तक
जानिए भीलवाड़ा में दोपहर 2 बजे तक का अपडेट
जहाजपुर से बीजेपी के गोपी 10204 से आगे
भीलवाड़ा में बीजेपी 38275 सेआगे
सहाड़ा से कांग्रेस 7287 से आगे
मांडल से 7805 से रामलाल जाट आगे
शाहपुरा से मेघवाल 72812 से आगे
मांडलगढ़ से गोपाल 16689 से आगे
आसीन्द में बीजेपी 1256 से आगे