भीलवाड़ा

राजस्‍थान के इस जिले में जलझूलनी एकादशी जुलूस पर पथराव, बाजार बंद; पुलिस बल तैनात

Rajasthan News : राजस्‍थान के भीलवाड़ा से अलग होकर बने नए जिले शाहपुरा से बड़ी खबर है। शाहपुरा जिले के जहाजपुर कस्‍बे में शनिवार दोपहर को जलझूलनी एकादशी के मौके पर निकाले गए जुलूस पर पथराव हुआ। इसके बाद वहां अफरा-तफरा मच गई। सूचना पर जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा पहुंचे और कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही जुलूस आगे बढ़ेगा। पुलिस उपाधीक्षक अजीत सिंह मघवंशी, थाना प्रभारी नरपत राम बना सहित पुलिस जाप्ता मौके पर मौजूद है।
2 min read
• •
Updated: 14 Sep 2024, 6:49 PM IST
Rajasthan in this District Jaljhulani Ekadashi Procession Stone Pelting Market Closed Police Force Deployed
जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा

Rajasthan News : राजस्‍थान के भीलवाड़ा से अलग होकर बने नए जिले शाहपुरा से बड़ी खबर है। शाहपुरा जिले के जहाजपुर कस्‍बे में शनिवार दोपहर को जलझूलनी एकादशी के मौके पर निकाले गए जुलूस पर पथराव हुआ। इसके बाद वहां अफरा-तफरा मच गई। पीतांबर राय महाराज के (बेवान) जुलूस पर एक धार्मिक स्थल के पास हुए पथराव तीन जनों को चोटें आई है। घटना से कस्बे में तनाव उत्पन्न हो गया। सूचना पर जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठ गए। विधायक गोपीचंद मीणा ने कहा, आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही जुलूस आगे बढ़ेगा। जूलूस आगे निकालने से हिन्दूवादी संगठन ने मना कर दिया। पुलिस उपाधीक्षक अजीत सिंह मघवंशी, थाना प्रभारी नरपत राम बना सहित पुलिस जाप्ता मौके पर मौजूद है। पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी समझाइश का प्रयास कर रहे है।

तनाव का माहौल, पुलिस बल तैनात

इस घटना के बाद जहाजपुर कस्बे में तनाव है। कस्बे के बाजार बंद कर दिए गए हैं। पुलिस उप अधीक्षक अजीत सिंह मघवंशी, थाना प्रभारी नरपत राम सहित पुलिस बल तैनात है। अजमेर रेंज के डीआईजी ओम प्रकाश ने बताया कि शाहपुरा से पुलिस अधीक्षक पुलिस बल के साथ जहाजपुर पहुंच रहे हैं। स्थिति नियंत्रण में है। आरोपियों का पता लगाने में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं।

यह भी पढ़ें -

देर रात वापस लौटते थे भगवान

जहाजपुर कस्बे में जलझूलनी एकादशी पर क़िले सहित सभी मंदिरों के भगवान के बेवान भंवर कला तालाब में जलविहार के लिए ले जाए जाते हैं। देर रात तक यह वापस अपने-अपने मंदिर पहुंचते हैं। किले से पीतांबर राय महाराज भगवान का धार्मिक जुलूस एक अन्य संप्रदाय के धार्मिक स्थल से गुजर रहा था, उसी वक्त यह घटना हुई। अब कस्बे में तनाव फैला हुआ है।

यह भी पढ़ें -

Updated on:
14 Sep 2024, 6:49 PM IST
Published on:
Also Read
View All