भीलवाड़ा

23 जिलों में बनेंगे 50 से 100 बैड का क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल

राजस्थान में चिकित्सा सुविधा बढाने के लिए प्रदेश के 23 जिला मुख्यालय पर 50 से 100 बैड का क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल बनेंगे।
2 min read
Dec 01, 2023
23 जिलों में बनेंगे 50 से 100 बैड का क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल
23 जिलों में बनेंगे 50 से 100 बैड का क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल

राजस्थान में चिकित्सा सुविधा बढाने के लिए प्रदेश के 23 जिला मुख्यालय पर 50 से 100 बैड का क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल बनेंगे। इसके लिए राजस्थान मेडिकल एजुकेशन सोसायटी ने 608.50 करोड़ का बजट जारी किया है।

इनमें हृदय रोग, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियोंं का इलाज मिलेगा। क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल में गंभीर रूप से बीमार रोगी या घायल को अनुभवी डॉक्टरों की देखरेख में उच्च तकनीक वाले उपकरणों से इलाज किया जाएगा। हॉस्पिटल भवन के लिए जयपुर की टीम हर जिले का दौरा करेगी। भीलवाड़ा में क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल के लिए 23.75 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। यह महात्मा गांधी चिकित्सालय में बनाया जाएगा। क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल बनने के बाद गंभीर रूप से बीमार या दुर्घटना में घायल होने से गंभीर रोगियों को हायर सेंटर रैफर नहीं करना पड़ेगा। गंभीर रोगी को बाहर रैफर करने के दौरान उसकी हालत और बिगड़ने, कई बार सांसें उखड़ने का खतरा रहता था।

इन जिलों में बनेंगे क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल

आदेश के अनुसार झुंझुनूं, सिरोही, बारां, करोली, कोटा, बीकानेर, भरतपुर, नागौर, सवाईमाधोपुर, बूंदी, जैसलमेर, डूंगरपुर, पाली, भीलवाड़ा, हनुमानगढ़, राजसमन्द, चित्तौड़गढ़, धोलपुर, टोंक, बाडमेर, चूरू, सीकर तथा झालावाड़ शामिल है।


आधुनिक जांच उपकरण भी खरीदेंगे

हॉस्पिटल जारी बजट में 608.50 करोड़ का बजट जारी किया। इसमें 424.25 करोड़ सिविल कार्य के लिए तथा 184.25 करोड़ उपकरण के लिए मिलेंगे। भीलवाड़ा के लिए 16.63 करोड़ सिविल वर्क व 7.12 करोड़ उपकरण खरीदने को दिए जाएंगे। इसमें आधुनिक जांच उपकरण लगाए जाएंगे।

जमीन की आवश्यकता रहेगी
जिला मुख्यालय पर अस्पताल में 210 बैड का नया अस्पताल भवन लगभग तैयार है। ट्रोमा सेन्टर का काम चल रहा है। अन्य कई निर्माण कार्य चल रहे हैं। अस्पताल के मास्टर प्लान के आधार पर साइकिल स्टैंड के लिए भी जगह चिन्हित कर रखी है। अब क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल के लिए अलग से जमीन की आवश्यकता होगी। इसके लिए एमजीएच में जगह तलाशी जा रही है।


बढ़ेगा चिकित्सा सुविधा का दायरा
अगले कुछ समय में जिला मुख्यालय पर चिकित्सा सुविधाओं का दायरा बढ़ेगा। मेडिकल कॉलेज के बाद यहां न केवल चिकित्सकों की संख्या बढ़ी, बल्कि जिन गंभीर मरीजों व घायलों को हायर सेंटर रैफर करना पड़ता है, वो क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल का निर्माण होने के बाद बंद हो जाएगा। इस संबंध में पत्र भी मिल गया है।
डॉ. अरुण गौड़, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज

Published on:
01 Dec 2023 09:37 am
Also Read
View All
भीलवाड़ा को मिली पहली महिला महापौर, BJP की जसवंत कंवर निर्विरोध निर्वाचित; संतोष कंवर ने पर्चा लिया वापस

कौन हैं भीलवाड़ा की मेयर प्रत्याशी जसवंत कंवर? बीजेपी से भरा पर्चा, कांग्रेस का कोई उम्मीदवार नहीं

भीलवाड़ा: मोहन भागवत और राष्ट्रसंत पुलक सागर के बीच सनातन रक्षा, गोसेवा और डेमोग्राफी पर चर्चा

भीलवाड़ा निकाय चुनाव रिजल्ट: BJP प्रत्याशी की 2 हजार से ज्यादा वोटों से सबसे बड़ी जीत, 6 वोट से निर्दलीय जीती; देखें लिस्ट

जयपुर से 50 KM दूर BJP की ‘शाही बाड़ेबंदी’: कोई स्विमिंग में मस्त, तो कोई भक्ति में लीन; नाप-तोलकर बात कर रहे प्रत्याशी