भीलवाड़ा

साहस को सलाम: मौत की परवाह किए बिना जिंदगी बचाने वालों का सम्मान

पेट्रोलपम्प कर्मियों को भी सम्मानित कर हौंसला अफजाई की गई।

2 min read
bhilwara, bhilwara news, Respect of Save the Life in bhilwara, latest bhilwara news, bhilwara hindi news, latest bhilwara hindi news , bhilwara latest hindi news
चित्तोडगढ रोड पर अण्डर ब्रिज के निकट पेट्रोलपम्प पर जलती हुई कार को आगे ले जाकर बड़ा हादसा होने से रोकने वाले पेट्रोलपम्प कर्मियों को भी सम्मानित कर हौंसला अफजाई की गई

भीलवाड़ा।

पिछले दिनों वाटर वक्र्स के पानी की होद में दो बच्चों की जान बचाने के लिए जान की परवाह किए बिना खुद की जिंदगी दांव पर लगाने वाले एकता कॉलोनी निवासी नंद किशोर सहानी व सत्तार मोहम्मद का पूर्वान्चल जन चेतना समिति द्वारा अध्यक्ष अर्चना दुबे के नेतृत्व में सम्मान किया गया।

इसी तरह चित्तोडगढ रोड पर अण्डर ब्रिज के निकट पेट्रोलपम्प पर जलती हुई कार को आगे ले जाकर बड़ा हादसा होने से रोकने वाले पेट्रोलपम्प कर्मियों को भी सम्मानित कर हौंसला अफजाई की गई। समिति सचिव सुनिल झां, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कामेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष सत्यनारायण पाल, कमलेश झां, राजीव कुमार, मधु श्री वास्तव, शैलेन्द्र चौधरी , मो. इस्तिायक छीपा, सुरेश चंद्रवंशी, सुगती देवी, सावित्री देवी, रंजना झां, नदिम छीपा, अकबर अली, राजेश चौधरी, कालीकान्त मिश्रा आदि ने भी स्वागत किया।

जिले में आयुष्मान सेहत बीमा योजना जल्द शुरू

भीलवाड़ा. ग्राम स्वराज अभियान के तहत आयुष्मान भारत दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम सुवाणा पंचायत समिति में सोमवार को हुआ। इसके मुख्य अतिथि मुख्य सचेतक कालूलाल गुर्जर थे।
गुर्जर ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा मिशन अंतर्गत आयुष्मान स्वास्थ्य बीमा योजना जिले में शीघ्र शुरू होगी। इस योजना के पात्र परिवारों को प्रतिवर्ष प्रति परिवार 5 लाख रुपए का निजी या पैनलबद्ध अस्पताल में भर्ती होने पर केशलैस उपचार मिलेगा। इस योजना से जिले के एक लाख 77 हजार 197 परिवार लाभान्वित होंगे।

READ: पारा 44 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, तंदूर सा तपा भीलवाड़ा
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गजेंद्र सिंह राठौड़ ने लाभार्थियों की सूची का राशनकार्ड तथा मोबाइल नंबर विवरण वेरीफिकेशन पंचायत अनुसार ग्रामसभा में कराने के निर्देश दिए। सुवाणा पंचायत समिति की प्रधान सरोजदेवी गुर्जर ने राज्य और केंंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

Published on:
01 May 2018 03:29 pm