भीलवाड़ा

हादसे में युवक की मौत, काफी दूर तक सड़क से रगड़ता गया शव

थाना क्षेत्र के देवली-केकड़ी मार्ग पर सोमवार देर रात सड़क हादसे में युवक की मृत्यु हो गई
2 min read
Bhilwara, Bhilwara news, Road accident in bhilwara, Bhilwara news in hindi, Latest hindi news in bhilwara, Bhilwara Hindi news
थाना क्षेत्र के देवली-केकड़ी मार्ग पर सोमवार देर रात सड़क हादसे में युवक की मृत्यु हो गई।

हनुमाननगर ।

थाना क्षेत्र के देवली-केकड़ी मार्ग पर सोमवार देर रात सड़क हादसे में युवक की मृत्यु हो गई। हादसे के कारणों का पता नही चल पा रहा हैं। जबकि युवक की शिनाख्त भी अभी तक नही हो पाई।

सहायक पुलिस उप निरीक्षक उम्मेदसिंह ने बताया कि देर रात बाहरल्या पोलिया गांव के समीप सड़क हादसे की सूचना पर पुलिस मौक पर पहुचीं। जहां युवक का शव मिला। उन्होंने बताया कि युवक की मृत्यु कैसे व किस वाहन से हुई । इसकी जानकारी नहीं लग पाई। शव को देखकर प्रतीत होता है कि शव काफी दूर तक सड़क से रगड़ता हुआ गया।

जिससे उसका चेहरा बुरी तरह खराब हो गया। उसके कपड़ें भी फट चुके थे। पुलिस ने शव को देवली चिकित्सालय के मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस को मृतक की जेब से पर्ची मिली। उसमे ट्रक के नम्बर मिले। जिसके आधार पर पुलिस मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास कर कर रही है।

नीलगाय की टक्कर से तीन लोग बाल बाल बचे नीलगाय की मौके पर ही मौत

काछोला क्षेत्र के त्रिवेणी जहाजपुर सड़क मार्ग से धाम जहाजपुर की ओर जा रह एक कार जो अचानक सड़क पर नीलगाय रोजड़ा आने से कार पूरी तरह नियंत्रण हो गई रेल गाड़ी में कार की टक्कर इतनी तेज जी की मेल गाड़ी की मौके पर ही मौत हो गई और कार पूर्णतया क्षतिग्रस्त हो गई कार में सवार दो महिलाएं और दो पुरुष के मामूली चोटें आई तुरंत की आवाज सुनकर खेतों में आसपास काम कर रहे हैं किसान दौड़कर कार में सवार लोगों को बाहर निकाला सड़क पर जमावड़ा लग गया। इस जगह पर यह कोई पहला मामला नहीं है जिससे नील गाय की टक्कर से यह हादसा हुआ है ।अब तक नीलगाय से कार पिकअप की तरह से वह दो पहिया वाहन की की टक्कर से आधे दर्जन हादसे विगत 3 वर्षों में हो चुके हैं ।नीलगाय पानी की तलाश में जल ग्रहण योजना के तहत बने एनीकट की ओर पानी पीने के लिए यह झुंड के रूप में जाते हैं। जिससे सड़क को क्रॉस करने के दौरान अचानक मोहन आ जाने से हादसे होते हैं आ रहे हैं ।

Published on:
24 Oct 2017 02:36 pm