भीलवाड़ा

आइसक्रीम लेकर कोटा जा रहा कंटेनर पलटा, चालक की हालत गंभीर

कोटा—भीलवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को रात्याखेड़ा के नजदीक एक कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया।
less than 1 minute read
Road accident in bhilwara
Road accident in bhilwara


मांडलगढ़।
कोटा—भीलवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को रात्याखेड़ा के नजदीक एक कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया गया कि यह कंटेनर आइसक्रीम लेकर कोटा जा रहा था। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे मांडलगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से भीलवाड़ा रैफर किया गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।


जानकारी के अनुसार भीम निवासी श्रवण सिंह पुत्र रामसिंह राजपूत उम्र 22 वर्ष कंटेनर में आइसक्रीम भरकर कोटा के लिए रवाना हुआ। कोटा—भीलवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रात्याखेड़ा के नजदीक कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। सूचना पर पुलिस मौक पर पहुंची तथा चालक को में मांडलगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे भीलवाड़ा रैफर किया गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से एक तरफ हटवाकर मार्ग सुचारू करवाया।

Published on:
10 May 2019 05:38 pm