भीलवाड़ा

बाइक को टक्कर मारकर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, बाइक सवार बाप बेटे की मौत

भीलवाड़ा—शाहपुरा मार्ग पर कमालपुरा बस स्टैंड पर ईंट से ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली बाइक को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई।
less than 1 minute read
Road accident in bhilwara
Road accident in bhilwara


बनेड़ा।
भीलवाड़ा—शाहपुरा मार्ग पर कमालपुरा बस स्टैंड पर ईंट से ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली बाइक को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रॉली के नीचे दबने से बाइक सवार पिता पुत्र गंभीर घायल हो गए। जिन्हें भीलवाड़ा के महात्मा गांधी चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई।


जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार ईंट से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली ने भीलवाड़ा—शाहपुरा मार्ग पर एक बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रॉली के नीचे बाइक सवार कोडलाई निवासी ओमप्रकाश 28 पुत्र मदन कुमावत व मदन कुमावत 45 पुत्र धन्ना कुमावत गंभीर घायल हो गए।


दोनों गंभीर घायलों को ग्रामीणों ने निजी वाहन से भीलवाड़ा के महात्मा गांधी चिकित्सालय में उपचार के लिए पहुंचाया। जहां दोनों की उपचार के दौरान मौत हो गई। उधर, घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। दोनों घायलोंकी उपचार के दौरान हुई। दोनों बाप बेटे की मौत की खबर सुनकर गांव में मातम छा गया।

Published on:
24 May 2019 03:26 pm