भीलवाड़ा

हादसे में टूटी महिला समेत दो की सांसेंं, तीन घायल

अलग-अलग सड़क हादसों में गुरुवार को महिला समेत दो जनों की मौत हो गई। तीन जने घायल हो गए। संबंधित थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द किया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Nov 2019, 12:14 AM IST
Road accident in bhilwara
Road accident in bhilwara

लाडपुरा/बागोर।

अलग-अलग सड़क हादसों में गुरुवार को महिला समेत दो जनों की मौत हो गई। तीन जने घायल हो गए। संबंधित थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द किया।

चांद जी की खेड़ी निवासी प्रकाशचंद धाकड़ (35) पत्नी बसंती (32) के साथ मोटरसाइकिल पर ससुराल फूलजी की खेड़ी में सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने जा रहा था। कोटा-चित्तौडग़ढ़ राजमार्ग पर लाडपुरा चौराहे पर ओवरब्रिज पर गाय आने से मोटरसाइकिल असंतुलित हो गई। पीछे से आ रहे टे्रलर चालक ने चपेट में ले लिया। टे्रलर के नीचे आने से बसंती की मौत हो गई। प्रकाश घायल हो गया। लाडपुरा चौकी पुलिस ने शव मांडलगढ़ मोर्चरी में रखवाया। घायल प्रकाश को भीलवाड़ा रैफर किया गया।

इसी तरह चाखेड़ में दो मोटरसाइकिलें टकराने से युवक की मौत हो गई व दो युवक घायल हो गए। बागोर थानाप्रभारी खींवराज गुर्जर ने बताया कि लादूवास निवासी कैलाश भील बाइक पर लादूवास की ओर से आ रहा था। बागोर की ओर से चाखेड़ निवासी कैलाशचन्द कुम्हार व बगता खेड़ा निवासी मदनलाल कुम्हार जा रहे थे। बाकली के निकट दोनों बाइक टकरा गई। कैलाश की मौत हो गई।

Updated on:
8 Nov 2019, 12:14 AM IST
Published on:
Also Read
View All